एक्सप्लोरर

न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन, शिकागो, ट्रंप के खिलाफ गुस्से में अमेरिकी, हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे, जानें क्या है पूरा मामला

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शनकारी ट्रंप सरकार की नीतियों से नाराज हैं.

Protests Against Donald Trump: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे जनता की बढ़ती नाराजगी को एक बड़े जमीनी आंदोलन में बदलना चाहते हैं. शनिवार (19 अप्रैल) को हजारों लोगों ने मिलकर रैलियां और मार्च निकाले, जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों का विरोध किया गया. हालांकि, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और शिकागो जैसे शहरों में 5 अप्रैल को हुए प्रदर्शनों के मुकाबले इस बार भीड़ कुछ कम थी.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जैक्सनविल (फ्लोरिडा) से लेकर लॉस एंजिल्स तक पूरे देश में करीब 400 रैलियों की योजना बनाई गई थी. प्रदर्शनकारियों ने संघीय नौकरियों में कटौती, आर्थिक नीतियों और नागरिक स्वतंत्रताओं के उल्लंघन को लेकर चिंता जताई. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप पर आरोप लगाया कि वह कानून के शासन को कमजोर कर रहे हैं और आम नागरिकों के अधिकारों को दबा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी को राष्ट्रपति बनने के बाद इस ग्रुप का यह चौथा बड़ा प्रदर्शन है. इससे पहले 17 फरवरी को 'नौ किंग्स डे' प्रोटेस्ट हुआ था. ये तब और अहम बन गया जब ट्रंप ने सोशल मीडिया पर खुद को किंग कह दिया था.

प्रदर्शनकारियों की क्या है मांग?

प्रदर्शन करने वाले लोग चाहते हैं कि ट्रंप सरकार के तानाशाही जैसे रवैये से देश के लोकतंत्र को बचाया जाए. समूह की प्रवक्ता हीदर डन ने कहा कि यह शांतिपूर्ण आंदोलन है और किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं है. इसका मकसद देश को जोड़ना और संविधान की रक्षा करना है. उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में अलग-अलग सोच वाले लोग जैसे डेमोक्रेट, इंडिपेंडेंट और रिपब्लिकन भी साथ आ रहे हैं. सबका एक ही सपना है- एक ईमानदार सरकार जो लोगों की भलाई को सबसे पहले रखे.

किन चीजों से परेशान हैं लोग?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के कई वजहें सामने आईं हैं. उनकी टैरिफ नीतियों से अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है, जिससे शेयर बाजार गिरा है और बेरोजगारी बढ़ी है. सरकारी नौकरियों में छंटनी, मानवाधिकारों पर सवाल और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पाबंदी भी लोगों के गुस्से का कारण बनी हैं.

कुछ लोग राष्ट्रपति ट्रंप और एलन मस्क की नीतियों को देश के लिए खतरे की तरह मानते हैं. व्हाइट हाउस प्रेस पूल से प्रमुख समाचार एजेंसियों को हटाना और आप्रवासन नीतियों में बदलाव ने भी विरोध को बढ़ाया है, जिससे समाज में असंतोष बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें-

निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट वाले बयान पर बवाल! विपक्ष आगबबूला, BJP अध्यक्ष बोले- 'लेना-देना नहीं', जानें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा
ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा
US-Israel-Iran War Live: UAE से कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचा 'जग लाडकी' जहाज, ईरान में सूली चढ़ा मोसाद का जासूस
LIVE: UAE से कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचा 'जग लाडकी' जहाज, ईरान में सूली चढ़ा मोसाद का जासूस
इजरायल नें शांति की उम्मीद को ही मार दिया! अली लारीजानी की मौत से ब्रिज खत्म, एक्सपर्ट्स से समझें अब क्या होगा?
इजरायल नें शांति की उम्मीद को ही मार दिया! अली लारीजानी की मौत से ब्रिज खत्म, एक्सपर्ट्स से समझें अब क्या होगा?
'अगर विदेश मंत्री की भी जंग में मौत हो जाए तो...', अराघची ने जो कहा उसने मचाया हंगामा, जानें बयान के मायने
'अगर विदेश मंत्री की भी जंग में मौत हो जाए तो...', अराघची ने जो कहा उसने मचाया हंगामा, जानें बयान के मायने

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
Bihar Next CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
Watch: क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
I-PAC रेड में ममता बनर्जी की दखलअंदाजी पर बंगाल के वकील और ED में हो गई तगड़ी बहस, SG मेहता बोले- तो आप खुद कैसे...
I-PAC रेड में ममता बनर्जी की दखलअंदाजी पर बंगाल के वकील और ED में हो गई तगड़ी बहस, SG मेहता बोले- तो आप खुद कैसे...
Middle East War: ईरान के लिए जंग में कूद रहा है चीन? अमेरिका के दावे से मचा हड़कंप, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के लिए जंग में कूद रहा है चीन? अमेरिका के दावे से मचा हड़कंप, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Iran Nuclear Plant: ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
No Cook Recipes: एलपीजी गैस खत्म हो गई तो न लें टेंशन, बिना पकाए बन जाती हैं ये 50 डिशेज
एलपीजी गैस खत्म हो गई तो न लें टेंशन, बिना पकाए बन जाती हैं ये 50 डिशेज
Embed widget