एक्सप्लोरर

जरूर जानें : क्या है भारत की 'सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट 2' का कृष्णा घाटी कनेक्शन?

नई दिल्ली: घुसपैठ के खिलाफ भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बदला लिया है. सेना ने नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की पोस्ट को तबाह कर दिया है. जिस नौशेरा घाटी में पाकिस्तान की चौकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया है. उसका सीधा कनेक्शन कृष्णा घाटी से है. कृष्णा घाटी में ही 1 मई को पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने दो भारतीय सैनिकों के शव से बर्बरता की थी.

नौशेरा सेक्टर ही वह जगह है जहां से 28 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाक के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था. अब एक बार फिर भारतीय सेना ने नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारतीय सेना ने 24 सेंकेंड के अंदर उस बंकर को उड़ा दिया, जहां से भारत के खिलाफ अघोषित युद्ध चलाया जा रहा था. नौशेरा में पाकिस्तान से बदला लेने के पीछे कृष्णा घाटी कनेक्शन भी है.

1 मई को पूंछ की कृष्णा घाटी में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने भारतीय सीमा में घुसपैठ कर दो भारतीय जवानों की न सिर्फ हत्या की थी, बल्कि उनके शव के साथ बर्बरता की थी. बॉर्डर एक्शन टीम ने नायब सूबेदार परमजीत सिंह और हेड कॉन्स्टेबल प्रेम सागर के सिर काटकर अपने साथ ले गए थे. कृष्णा घाटी में पाकिस्तान की करतूत का बदला आठ दिनों बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान से नौशेरा सेक्टर में लिया है.

यहां देखें सेना ने कैसे पाकिस्तान को ना भूलने वाला सबक दिया-

 

नौशेरा सेक्टर के सामने पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के बंकर को निशाना बनाने की और भी कई वजहें हैं. पाकिस्तानी सेना भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए इन्हीं बंकरों से कवर फायरिंग देती थी. इन्हीं बंकरों से पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम भी घुसपैठ करती थी.

नौशेरा सेक्टर में पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तानी सेना की ओर से सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं बढ़ी हैं. 17 अप्रैल को भी नौशेरा के इसी पोस्ट से सीजफायर उल्लंघन हुआ था. आपको बता दें कि नौशेरा तहसील में 34 पंचायत है और उसमें 80 हजार की आबादी रहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', CJP और कांग्रेस को लेकर क्या बोले अन्नामलाई
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', CJP और कांग्रेस को लेकर क्या बोले अन्नामलाई
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget