एक्सप्लोरर

Tawang झड़प के बाद प्लान में चेंज! कड़ाके की ठंड में भारतीय सेना ने LAC पर की खास तैयारियां, दुश्मन सैनिकों पर होगा तगड़ा प्रहार

9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र के यांग्त्से में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई. भारतीय जवान अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूती से दुश्मनों का सामना करने के लिए तैयार हैं.

Indian Army on LAC: सीमा (Border) पर जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, भारतीय सेना अपने आपको और भी ज्यादा मजबूत करने में लगी हुई है. पिछले सप्ताह अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यांग्त्से में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के बाद भारतीय सेना दुश्मनों पर और भी ज्यादा पैनी नजर रख रही है. कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बीच सेना के जवान LAC पर चीनी सैनिकों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं. भारतीय सेना ने खास इंतजाम किए हैं.

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार (14 December) को टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि हम खराब मौसम और इलाके की स्थिति को देखते हुए सैनिकों, युद्ध के भंडार और गोला-बारूद को डंप किए जाने को सुनिश्चित कर रहे हैं.

सैन्य अधिकारी ने कहा, "यह 3,488 किलोमीटर लंबी एलएसी, जिसमें पश्चिमी (लद्दाख), मध्य (उत्तराखंड, हिमाचल) और पूर्व में (सिक्किम, अरुणाचल) के सभी तीन क्षेत्रों के लिए अनिवार्य रूप से खास तैयारी है. निश्चित रूप से पूर्वी लद्दाख और अरुणाचल पर खास ध्यान दिया जा रहा है, जहां दोनों पक्षों (भारत और चीन) ने लगभग 50,000 सैनिकों को कड़ाके की ठंड में तैनात कर रखा है."

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा, "पूर्वी लद्दाख में डेमचोक और चुमार से लेकर अरुणाचल में यांग्त्से और फिश टेल -1 और 2 तक एलएसी के साथ विवाद के 23 प्रमुख क्षेत्रों पर भी खासा ध्यान केंद्रित किया गया है."

चीनी घुसपैठ और उसके अतिक्रमण को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

अधिकारी ने यह भी कहा, "कड़ाके की ठंड के मौसम के दौरान पूर्व में दोनों देशों (भारत और चीन) की सेनाएं एलएसी की कई अग्रिम चौकियों को खाली कर देती थीं. सर्दियों के दौरान उत्तरी सीमाओं के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर सैनिकों की संख्या को काफी कम कर दी जाती थी. वहीं, अब दोनों देशों के तनाव के बीच ऐसा नहीं किया जा रहा है. अब हम अत्यधिक सर्दी में भी अपने सैनिकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर तैनात किए हुए हैं. चीनी घुसपैठ और उसके अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हमारे सैनिक उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं."

तवांग क्षेत्र में हुई झड़प पर भारत ने जताया कड़ा विरोध

बता दें कि 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र के यांग्त्से में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई. दोनों देशों के सैनिकों के बीच कुछ घंटों तक चली झड़प में दोनों पक्षों को चोटें आईं. घायल हुए लोगों में से कम से कम छह भारतीय सैनिकों को इलाज के लिए गुवाहाटी के सैन्य अस्पताल में ले जाया गया. एलएसी में हुई इस घटना पर भारत ने चीन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है. साथ ही अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने भी चीन की इस हरकत पर आवाज उठाई है.

यह भी पढ़ें: Explained: क्या सऊदी अरब और ईरान के बीच संतुलन बनाए रख सकता है चीन? भारत के लिए खाड़ी देशों में ड्रैगन की दिलचस्पी के क्या मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget