एक्सप्लोरर

सेना ने खड़ी की भैरव कमांडो की फोर्स, राजनाथ की मौजूदगी में दिखी पहली झलक

भारतीय सेना में अब भैरव कमांडो की एंट्री हो चुकी है, जो ज्यादातर सरप्राइज अटैक के लिए जानी जाएगी. पाकिस्तान सीमा से सटे थार रेगिस्तान में सेना ने पहली बार भैरव बटालियन को दुनिया के सामने पेश किया.

बॉर्डर पर घुसपैठियों को ढेर करना हो या फिर सीमा-पार आतंकियों के ठिकानों को तबाह करना, भारत के नए भैरव, हथियारों के साथ तैयार हैं. भारतीय सेना में भैरव कमांडो की नई बटालियन बनकर तैयार हो गई है, जो दुश्मन से लोहा लेने के लिए तैयार है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार (24 अक्टूबर, 2025) को पाकिस्तान सीमा से सटे जैसलमेर में थलसेना की पहली भैरव बटालियन के कमांडो से मिलकर थार-शक्ति एक्सरसाइज के दौरान शुभकामनाएं दी. इन दिनों जैसलमेर में तीन दिवसीय  (23-25 अक्टूबर) आर्मी कमांडर्स कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया है. खुद राजनाथ सिंह, सेना के इस सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं. 

चीन-पाकिस्तान सीमा पर तैनात होंगे भैरव बटालियन

इस दौरान पाकिस्तान सीमा से सटे थार रेगिस्तान में सेना ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया और पहली बार भैरव बटालियन को दुनिया के सामने पेश किया. जानकारी के मुताबिक, इस महीने के अंत तक पांच ऐसी भैरव बटालियन बनकर तैयार हो जाएंगी. इन बटालियन को चीन और पाकिस्तान की सीमा, जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व राज्यों में तैनात किया गया है. 

भैरव बटालियन, इन्फेंट्री बटालियन और स्पेशल फोर्सेज (पैरा-एसएफ) के बीच की कड़ी का काम करेंगी. इसी साल कारगिल विजय दिवस के मौके पर थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सेना को अधिक घातक बनाने के इरादे से भैरव बटालियन बनाने का ऐलान किया था. 

एक बटालियन में करीब 250 कमांडो 

सेना में कुल 25 ऐसी बटालियन बनाने का लक्ष्य है. हर बटालियन में करीब 250 कमांडो होंगे. इन कमांडो को विशेष ट्रेनिंग के साथ ही आधुनिक हथियारों से लैस किया जाएगा. ऑपरेशन सिंदूर के बाद, थलसेना की इन्फेंट्री बटालियन को मजबूती प्रदान करने के लिए भैरव बटालियन का गठन किया गया है.

इन भैरव बटालियन बनने के बाद, पैरा-एसएफ कमांडो को स्पेशल मिशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. फिलहाल, जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तर-पूर्व में आतंकियों से लोहा लेने के साथ ही बिहाइंड द एनिमी लाइन्स मिशन के लिए पैरा-एसएफ का इस्तेमाल किया जाता है. ये पैरा-एसएफ कमांडो आसमान से पैरा-जंप लगाने के साथ ही हैवी हथियारों से लैस होते हैं. 

सरप्राइज अटैक के लिए तैनात भैरव बटालियन

भैरव कमांडो को लीन एंड थिन बनाया गया है यानी स्मॉल आर्म्स के साथ जमीन पर ही लड़ने के लिए तैयार किया गया है. भैरव बटालियन को दुश्मन पर सरप्राइज अटैक करने के साथ ही संवेदनशील बॉर्डर पर पेट्रोलिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा. भारतीय सेना में फिलहाल 350 इन्फेंट्री बटालियन हैं. 

हर बटालियन में पहले से एक घातक प्लाटून होती है, जिसमें 15-20 कमांडो होते हैं, लेकिन भैरव बटालियन इन घातक कमांडो से ज्यादा घातक होने जा रहे हैं. खास बात ये है कि भैरव बटालियन के कमांडो, इन्फेंट्री के साथ-साथ सेना के तोपखाने, सिग्नल और एयर डिफेंस जैसी यूनिट से भी शामिल हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:- केरल में PM श्री स्कूल योजना को लेकर आपस में ही भिड़े वाम दल, भाकपा ने माकपा पर लगाए आरोप

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget