एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी सैनिक मारे, दो चौकियां तबाह

नई दिल्ली: भारत ने जम्मू-कश्मीर में पुंछ के कृष्णा घाटी में सेना पर हमला करने की पाकिस्तान की कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे दिया है. भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से गोलीबारी करने वाली दोनों चौकियों को पूरी तरह तबाह कर दिया है. सेना की तरफ से की गई इस कार्रवाई में पाकिस्तान के सात सैनिक मारे गए हैं. पाकिस्तान की तरफ से इन्हीं चौकियों से कल गोलाबारी की गई जिसमें दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे.

पाकिस्तान के इन दोनों पोस्टों पर 647 मुजाहिदीन बटालियन के करीब 10 से 16 सैनिक तैनात थे.

शहीदों के सर काट कर ले गई BAT)

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सेना के सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) ने भारतीय सीमा में 250 मीटर अंदर घुसकर दो सैनिकों के शवों के साथ बर्बरता की और बीएसएफ जवान परमजीत और प्रेम सागर के सिर काट कर ले गए थे.

सूत्रों के मुताबिक, तबाह की गई दोनों पोस्ट किरपान और पिंपल पोस्ट जम्मू के मेंढर सेक्टर में मौजूद कृष्णा घाटी के सामने है. कहा ये भी जा रहा है कि पाक की बॉर्डर एक्शन टीम की 647 मुजाहिद बटालियन ने एलओसी पर हुए हमले को अंजाम दिया था. बटालियन के सदस्यों को घुसपैठ के लिए पाक आर्मी की ओर से किरपान और पिंपल पोस्ट से कवर फायरिंग की गई थी.

पाकिस्तान को एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत

पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत को आक्रामक रुख बरकरार रखना पड़ेगा यानी पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक की ही तरह एक बड़ी सर्जरी की जरूरत है.

आतंकी शिविरों का होना चाहिए सफाया

भारत में घुसकर हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकियों को पाकिस्तानी सेना का पूरा समर्थन मिलता है. सीमा के पास ही आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप चलते हैं और मौका मिलते ही ये आतंकवादी भारत में घुस जाते हैं. जानकारों के मुताबिक भारत को इन शिविरों को निशाना बनाना चाहिए.

सेना के JCO और BSF के हेडकांस्टेबल शहीद

पुंछ आज शहीद होने वाले जवानों में सेना के JCO नायब सूबेदार परमजीत सिंह और बीएसएफ के हेड कांस्टेबल प्रेम सागर शामिल हैं. परमजीत सिंह साल 1995 में देश की सेवा की खातिर सेना में भर्ती हुए थे. वहीं, शहीद प्रेम सागर बीएसएफ की 200वीं बटालियन में तैनात थे. 1994 में वो बीएसएफ में भर्ती हुए. पिछले तीन साल से जम्मू के सांबा में तैनात थे.

यह अमानवीय घटना, भारत करारा जवाब देगा: जेटली

पुंछ हमले पर सरकार की ओर से प्रतिक्रिया आयी है. रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने हमले की निंदा की है. अरुण जेटली ने कहा, ”हमारे पड़ोसियों ने कृष्णा घाटी में हमारे दो जवानों मारकर उनके शव के साथ बर्बरता की. यह एक अमानवीय घटना है, ऐसी घटनाएं युद्ध के दौरान भी नहीं होतीं शांति के दौरान तो निश्चित ही नहीं होती हैं. पूरे देश को सेना पर भरोसा है, भारत हमले का करारा जवाब देगा. शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाएगी.”

अपनी करतूत से मुंह चुरा रहा है पाकिस्तान

पाकिस्तान अपनी कायराना हरकत से मुंह चुरा रहा है. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ”पाक सेना ने किसी भी तरह सीज फायर का उल्लंघन नहीं किया. जवानों के साथ बर्ररता का आरोप गलत है. पाकिस्तान की सेना प्रोफेशन है और जवान के साथ असम्मानजनक हरकत नहीं करती.”

पहली बार नहीं है BAT की ये कायराना करतूत

पाकिस्तान की आतंकियों जैसी क्रूर बैट टीम ने पहली बार भारतीय जवानों के शव के साथ बर्बरता की हो ऐसा पहली बार नहीं है. साल 1999 में पाक सेना करगिल युद्ध के दौरान कैप्टन के शव के साथ भी बर्बरता की गई थी. फरवरी 2000 में मराठा रेजिमेंट के जवान भाव साहेब मारुति कालेकर के शव के साथ पाकिस्तान सैनिकों ने बर्बरता की.

इसके बाद साल 2008 में गोरखा रेजिमेंट का एक जवान रास्ता भटक कर एलओसी के पार पहुंच गया था. इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने ना सिर्फ उन्हें प्रताड़ित किया बल्कि उनके शव के साथ भी बर्बरता की. साल 2013 को तो भुलाया नहीं जा सकता जब इन्हीं कायर बैट कमांडो शहीद हेमराज का सिर काटकर अपने साथ ले गए थे. साल 2016 में भी इसी तरह की दो घटनाएं हुईं थी.

यह भी पढ़ें- नाराज़ शहीद परमजीत के परिवार ने पूछा- ‘पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब क्यों नहीं दे रही है सरकार’ जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की साजिश को जानने ग्राउंड जीरो पर पहुंची ABP न्यूज़ की टीम पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक की ही तरह एक बड़ी सर्जरी की जरूरत भारत का पाक को करारा जवाब, पुंछ हमले में शामिल पोस्ट को तबाह किया- सूत्र भारतीय सैनिकों पर घात लगाकर हमला करने के लिए कुख्यात है ‘BAT’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget