एक्सप्लोरर

Terrorist Infiltration in Kashmir: PAK की नापाक करतूत, LOC से कश्मीर में घुसपैठ कर रहे थे दो पाकिस्तानी आतंकी, सेना ने किया ढेर

Indian Army News: पाकिस्तान पहले भी आतंकियों को भारत में घुसपैठ के लिए भेजता रहता है. एलओसी पर तैनात सेना की नजर जैसे ही इन आतंकियों पर पड़ती है, वैसे ही उन्हें ढेर कर दिया जाता है.

Army Killed Pakistani Terrorist: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर से नापाक हरकत करने की कोशिश की है. दो पाकिस्तानी आतंकी लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के जरिए गुरुवार (18 जुलाई) को भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे. भारतीय सेना के जवानों ने दोनों आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया. सेना की तरफ से शुक्रवार (19 जुलाई) को जारी किए गए एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है. आतंकियों की कश्मीर के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है

सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन में भारतीय सेना ने कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया." भारतीय सेना ने बताया कि 17 जुलाई को उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस से खुफिया इनपुट मिला था कि विदेशी आतंकियों का एक ग्रुप केरन सेक्टर के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश करेगा. इसके बाद खुफिया इनपुट को इंटेलिजेंस एजेंसियों के जरिए भी वेरिफाई करवाया गया. 

सेना ने रोका तो आतंकी चलाने लगे गोलियां

भारतीय सेना आगे बताया, "18 जुलाई को लगभग 12:30 बजे रात को सतर्क सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के अपनी तरफ घने जंगलों के बीच दो आतंकवादियों की आवाजाही देखी. घुसपैठ कर रहे आतंकियों को रोकने की कोशिश की गई, जिसके बाद उन्होंने सेना के जवानों पर ही गोलियां चलाना शुरू कर दिया. इसकी वजह से एक जबरदस्त मुठभेड़ की शुरुआत हो गई." 

सेना ने मुठभेड़ में दो विदेशी आतंकियों को ढेर कर दिया. उनके पास से हथियार और एक पाकिस्तानी पहचान पत्र मिला है. खुफिया जानकारी पर आधारित यह सफल ऑपरेशन भारतीय सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच घनिष्ठ तालमेल का एक और उदाहरण है.

घुसपैठियों के साथ तीसरी बार हुई मुठभेड़

पिछले कुछ हफ्तों में एलओसी पर इस तरह का ये तीसरा ऑपरेशन है, जहां आतंकियों को घुसपैठ से रोका गया है. भारतीय सेना के जवान मुस्तैदी के साथ सीमा पर तैनात हैं और एलओसी की सुरक्षा को बरकरार रखे हुए हैं. उनके जरिए चलाए जाने वाले घुसपैठ विरोधी अभियानों के चलते ही कश्मीर घाटी में शांति का माहौल है. इससे पहले जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के कास्तीगढ़ इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ें: कश्मीर के बाद अब जम्मू बना आतंकियों का नया अड्डा, जानिए क्यों बढ़ गए हमले, सामने आई ये वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
Embed widget