एक्सप्लोरर

पाकिस्तान पर सेना का बड़ा एक्शन, उरी के पास LoC पार पाकिस्तानी पोस्ट के तबाह होने का वीडियो आया

आतंकवाद को पालने पोसने वाले पाकिस्तान पर नकेल कसनी शुरू हो गई है. पाकिस्तान को अलग-थलग करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी नाकेबंदी की भारतीय कोशिशें अब रंग लाने लगी हैं.

नई दिल्ली: पाकिस्तान को सबक सिखाने वाला एक वीडियो सामने आया है.  इसमें भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी चौकी को उड़ा दिया है. वीडियो परसों का है और उरी सेक्टर का है. वीडियो पर 22 फरवरी शाम पांच बजकर 38 मिनट का है. पिछले 51 दिन में भारत की जवाबी कार्रवाई में 22 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं.

उरी सेक्टर में पाकिस्तानी चौकियां तबाह

भारतीय सेना की तरफ से दागे गए रॉकेट और तोप के गोलों ने उरी सेक्टर में पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया. पाकिस्तानी चौकी पर भारत ने ये कार्रवाई इसलिए की क्योंकि पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा और  भारत की चौकियों पर हमला किया. ये वीडियो इसका सबूत है.

इस साल 250 बार सीजफायर तोड़ चुका है पाकिस्तान

दो दिन पहले भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें मेंढर सेक्टर के पास एलओसी पार पाकिस्तानी बंकर तबाह होते दिख रहे हैं. पाकिस्तान में भारतीय सेना की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. एलओसी पर सेना के एक्शन ने उसके होश उड़ा दिए हैं. इस साल अब तक पाकिस्तान करीब 250 बार सीजफायर तोड़ चुका है.

पाकिस्तान ने LOC से सटे अपने इलाकों में घोषित किया रेड अलर्ट

भारतीय सेना की जबरदस्त गोलाबारी के बाद पाकिस्तान ने LOC से सटे अपने इलाकों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है. पाकिस्तानी सेना के टॉप कमांडर लगातार LOC का दौरा कर रहे हैं. पाकिस्तान ने अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस चीन , तुर्की और इंडोनेशिया के अधिकारियों को रावलकोट में एलओसी के हालात भी दिखाए हैं. पिछले 51 दिन में भारत की जवाबी कार्रवाई में 22 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं.

पाकिस्तान पर सेना का बड़ा एक्शन, उरी के पास LoC पार पाकिस्तानी पोस्ट के तबाह होने का वीडियो आया

विदेशी अधिकारियों को एलओसी के आसपास दौरा करवा रही है पाकिस्तानी फौज

भारतीय कार्रवाई से घबराया पाकिस्तान कल अमेरिका, यूके,  फ्रांस और चीन के डिफेंस अटैचे को एलओसी पर लेकर आया और अपने झूठ को छुपाने के लिए उसने भारत की जवाबी कार्रवाई के निशान दिखाए. पाकिस्तान सरकार ने एक तस्वीर जारी की है. इसमें विदेशी अधिकारियों को पाकिस्तानी फौज एलओसी के आसपास दौरा करवा रही है.

आतंकवाद को पालने पोसने वाले पाकिस्तान पर नकेल कसनी शुरू हो गई है. पाकिस्तान को अलग-थलग करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी नाकेबंदी की भारतीय कोशिशें अब रंग लाने लगी हैं.

FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डालने का फैसला किया

आतंकी फंडिग पर नजर रखने वाली अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डालने का फैसला किया है. पेरिस में FATF की बैठक में तय हुआ है कि टेरर फंडिंग के लिए पाकिस्तान पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.

पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका ने प्रस्ताव रखा जिसका  भारत, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों ने समर्थन किया है. पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डालने का फिलहाल औपचारिक एलान नहीं हुआ है, उसपर ये कार्रवाई जून में शुरू होगी. खास बात ये रही कि अमेरिका के प्रस्ताव पर इस बार चीन ने अड़ंगा नहीं लगाया. चीन ने भी पाकिस्तान को निगरानी लिस्ट में डालने पर रजामंदी जताई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
CBI Action: 5 लाख की रिश्वतखोरी के आरोप में कर्नाटक KAPL के MD गिरफ्तार, छापेमारी में नकदी और सोना बरामद
5 लाख की रिश्वतखोरी के आरोप में कर्नाटक KAPL के MD गिरफ्तार, छापेमारी में नकदी और सोना बरामद
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget