एक मोटरसाइकिल पर 58 जवानों का करतब, भारतीय सेना ने बनाया सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड
19 नवंबर को बेंगलुरू में आर्मी के 58 जवानों ने एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर डेढ़ किलोमीटर का रास्ता तय किया. सेना के इसी अनोखे करतब ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया.

नई दिल्ली: भारतीय सेना का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है. चाहे सरहद पर दुश्मनों के दांत खट्टे करने हो या फिर किसी आपदा में लोगों की मदद करनी हो, सेना ने हमेशा अपना जौहर दिखाया है. यही वजह है कि जब भी सेना का जिक्र आता है, देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है.
इसी बीच आपको जानकर खुशी होगी की दुनिया के सबसे ताकतवर आर्मी में से एक भारतीय सेना ने एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. सेना ने एक ऐसा करतब दिखाया है जिसे विश्व रिकॉर्ड में शूमार कर लिया गया है.
बता दें कि 19 नवंबर को बेंगलुरू में आर्मी के 58 जवानों ने एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर डेढ़ किलोमीटर का रास्ता तय किया. सेना के इसी अनोखे करतब ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया.
यहां देखें वीडियो:
Source: IOCL

























