एक्सप्लोरर

आर्मी चीफ जनरल नरवणे बुधवार को करेंगे सऊदी अरब और UAE का पांच दिवसीय दौरा, रक्षा संबंधों को करेंगे मजबूत

भारतीय सेना प्रमुख दोनों देशों का दौरा कर वहां के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मिलेंगे.विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इससे पहले तीन दिवसीय दौरे पर बहरीन और यूएई गए थे.

नई दिल्लीः भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे बुधवार से सऊदी अरब और यूएई के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के हवाले से इस बात की जानकारी मिली है. ये पहला मौका है जब कोई भारतीय सेना प्रमुख सऊदी अरब का दौरा करेगा. सऊदी अरब और यूएई के भारत के साथ अच्छे संबंध हैं. इस दौरे से रक्षा संबंध और मजबूत होने की उम्मीद जताई गई है. जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना प्रमुख दोनों देशों का दौरा कर वहां के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मिलेंगे. सेना प्रमुख सऊदी में नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी में होने वाले एक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं. दोनों देशों के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से वे रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने की पहल करेंगे. बता दें कि इससे पहले 24 नवंबर को विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी तीन दिवसीय दौरे पर बहरीन और यूएई गए थे.
भारत के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिबल ने भी किया ट्वीट इधर, भारत के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिबल ने भी ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना प्रमुख को बुलाकर सऊदी ने बड़ा संदेश दिया है. दोनों देशों के मिलकर बात करने से संबंध और अच्छे होंगे. उन्होंने साथ ही कहा कि सऊदी और यूएई का पाकिस्तान से संबंध अब अच्छा नहीं है. ऐसे में भारतीय सेना प्रमुख का वहां जाना बहुत मायने रखता है. हथियार खरीदने के मामले में भारत के बाद सऊदी अरब जानकारी के लिए बता दें कि हथियार खरीदने के मामले में भारत के बाद सऊदी अरब आता है. ऐसे में दोनों देश एक दूसरे की मदद कर सकते हैं. रक्षा के क्षेत्र में भी दोनों देश भारत के साथ अच्छा संबंध रखते हैं. ऐसे में दोनों देशों के बीच रक्षा के क्षेत्र में संबंध स्थापित करना ज़रूरी हो गया है.

ये भी पढ़ें 

कोरोना वैक्सीन से जुड़ी बड़ी खबर, सीरम ने देश में 'कोविशील्ड' के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मांगी मंजूरी

अब WhatsApp पर ही तुरंत जानें ट्रेन का PNR स्टेट्स, ये है पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget