एक्सप्लोरर

भारतीय सेना और नौसेना में 4 अधिकारियों को मिलीं नई भूमिकाएं, जानिए उनके बारे में

Indian Army And Navy: साल के पहले दिन सोमवार (01 जनवरी) को भारतीय सेना और नौसेना में कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए नियुक्त किया गया और इन लोगों ने अपना पदभार संभाल लिया है.

Indian Force: इंडियन आर्मी की सीनियर लीडरशिप में सोमवार (01 जनवरी) को बड़ा बदलाव किया गया. लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने कोलकाता स्थित महत्वपूर्ण राइजिंग सन ईस्टर्न कमांड का कार्यभार संभाला. उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता की जगह ली. इससे पहले आरसी तिवारी पूर्वी कमान के तहत उत्तर भारत इलाके और दीमापुर स्थित 3 कोर की कमान संभाल रखी थी. इसे स्पीयर कोर के रूप में भी जाना जाता है.

ईस्टर्न कमांड भारतीय सेना की छह ऑपरेशनल कमांडों में से एक है. ये सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के इलाकों सहित वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के 1,346 किलोमीटर के एरिया को मैनेज करती है. इसके अलावा सेना में एक और परिवर्तन देखने को मिला. लेफ्टिनेंट जनरल प्रीत पाल सिंह ने मथुरा में मुख्यालय वाले सुदर्शन चक्र कोर (19 कोर) की कमान संभाली. उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल की जगह ली. ये कोर एक क्रूशियल स्ट्राइक फॉर्मेशन है.

भारतीय नौसेना में ये अधिकारी बदले

भारतीय नौसेना की अगर बात करें तो पीआईबी के मुताबिक, वाइस एडमिरल बी शिवकुमार ने 01 जनवरी 24 को युद्धपोत उत्पादन और खरीद नियंत्रक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (70वें कोर्स) के छात्र रहे वाइस एडमिरल बी शिवकुमार को 01 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में एक इलेक्ट्रिकल ऑफिसर के रूप में कमीशन किया गया था.

उन्होंने आईआईटी चेन्नई से इंजीनियरिंग और उस्मानिया विश्वविद्यालय से प्रबंधन में मास्टर डिग्री हासिल की है. फ्लैग ऑफिसर ने नौसेना और कमान मुख्यालय, डॉकयार्ड और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में स्टाफ और मटेरियल शाखा में विभिन्न महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर कार्य किया है.

इसके अलावा वाइस एडमिरल किरण देशमुख ने मैटरियल प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है. वाइस एडमिरल देशमुख वीजेटीआई, मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं और उन्‍हें 31 मार्च 1986 को भारतीय नौसेना में एक इंजीनियर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था. उनके पास इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री है और वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन से पोस्ट ग्रेजुएट हैं.

फ्लैग ऑफिसर देशमुख ने नौसेना मुख्यालय में स्टाफकार्मिक और मैटरियल शाखा, परीक्षण एजेंसियों, मैटरियल संगठन, नौसेना डॉकयार्ड और एचक्यूईएनसी में कमांड स्टाफ के रूप में महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर भी कार्य किया है. देशमुख ने विभिन्न पदों पर राजपूत क्लास, दिल्ली क्लास और तेग क्लास के फ्रंटलाइन जहाजों पर भी कार्य किया है.  

[पीआईबी से इनपुट के साथ]

ये भी पढ़ें: Myanmar Soldiers: 'हमारी जान अब आपके हवाले', म्यांमार से भाग कर भारत आए 151 सैनिकों की गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हैदराबाद में निकला मार्च, लोक भवन में घुसने की छात्रों ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हैदराबाद में निकला मार्च, लोक भवन में घुसने की छात्रों ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget