एक्सप्लोरर

Plane Crash: मिराज और सुखोई हवा में टकराए, एक पायलट शहीद, IAF ने दिया हादसे की वजह पता लगाने का आदेश|10 बड़े अपडेट

IAF Plane Crash: एमपी के मुरैना के पास हवा में दोनों विमान टकरा गए और उनमें आग लग गई. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Mid-Air Collision: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के दो लड़ाकू विमान मध्य प्रदेश के मुरैना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं. इनमें एक विमान सुखोई-30 है, जबकि दूसरा विमान मिराज-2000 है. मामले में भारतीय वायु सेना की तरफ से बयान सामने आया है. हादसे में शामिल तीन पायलटों में से एक पायलट शहीद हो गया. वहीं, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं. 

दरअसल, मुरैना के पास पहाड़गढ़ विकासखंड में जंगल के ऊपर हवा में दोनों विमान टकरा गए थे और उनमें आग लग गई. राहत व बचाव का काम जारी है. विमानों में मौजूद सभी पायलटों को अस्पताल ले जाया गया. इस हादसे में विमान को उड़ा रहे एक पायलट शहीद हो गए, जबकि दो पायलटों को सुरक्षित बचाया गया है. 

हादसे के 10 बड़े अपडेट 

  1. मामले में वायुसेना का कहना है कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी से साफ हो पाएगा कि दुर्घटना कैसे हुई. हालांकि, ये अब लगभग साफ हो गया है कि मुरैना के आसमान में ही दोनों लड़ाकू विमान आपस में टकराए यानि मिड-एयर कोलिजन (Mid-Air Collision) का शिकार हुए. 
  2. मुरैना विमान हादसे में एक पायलट की मौत हो गई. मुरैना के एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि आज सुबह 2 विमान मिराज और सुखोई ग्वालियर से उड़े थे, एक विमान में दो पायलट और दूसरे में एक पायलट था. हादसे में अब तक एक पायलट की मौत हो गई है और दो का इलाज जारी है. 
  3. ग्वालियर बेस से इन विमानों को प्रशिक्षण के लिए उड़ाया गया था. दोनों ही विमान रुटीन उड़ान पर थे. फिलहाल एक्सपर्ट्स की तरफ से कहा जा रहा है कि तकनीकी खामी और पायलटों में अनुभव की कमी के कारण यह हादसा हुआ है. 
  4. कुछ चश्मदीदों के मुताबिक आसमान में आग लगते हुए तेज स्पीड से दोनों विमान जमीन की ओर आते देखे गए. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अभ्यास के बाद प्लेन अपनी पूरी स्पीड में होते हैं. ऐसे में संभावना होती है कि विंग्स के टकराने से भी बड़ा हादसा हो सकता है क्योंकि स्पीड पर काबू करना मुश्किल हो जाता है. 
  5. हादसे में शामिल सुखोई-30 विमान में 2 पायलट सवार थे, जिन्होंने समय रहते पैराशूट की इस्तेमाल कर जेट से छलांग लगा दी. यही वजह है कि दोनों की जान बच सकी. 
  6. हादसे में शामिल दूसरे विमान मिराज 2000 के पायलट को गंभीर चोटें आई. पहले ही डॉक्टर उनका इलाज कर पाते वे शहीद हो गए .हादसा लगभग सुबह करीब 9:55 बजे हुआ था.
  7. हादसे के बाद से ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लगातार मामले की सभी जानकारी CDS से ले रहे हैं. सीएम शिवराज ने भी ट्वीट कर हर संभव मदद की बात कही है. 
  8. एक्सपर्ट्स कहा कहना है कि सुखोई ने मिराज को टक्कर मारी हो सकती है. फिर सुखोई के पायलट्स ने अपने विमान को बचाने की कोशिश की होगी. बचा नहीं पाने पर इजेक्ट कर लिया होगा जिससे सुखोई भरतपुर तक पहुंच गया. 
  9. राजस्थान में भरतपुर के डीएसपी अजय शर्मा ने बताया कि उन्हें सुबह 10 से सवा 10 बजे के करीब प्लेन क्रैश होने की सूचना मिली थी. मौके पर आने पर पता चला कि यह एयर फोर्स का फाइटर जेट है.
  10. दोनों विमानों को एयरफोर्स की ताकत कहा जाता है. ऐसे में दोनों के एक साथ क्रैश होने से हर कोई हैरान है. हालांकि, इसके असल कारणों का पता अब जांच के बाद ही चल सकेगा. 

ये भी पढ़ें: IAF Plane Crash: आसमान में टकराए दोनों फाइटर जेट, एक MP में तो दूसरा Rajasthan में गिरा, 1 पायलट शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget