एक्सप्लोरर

IAF Plane Crash: आसमान में टकराए दोनों फाइटर जेट, एक MP में तो दूसरा Rajasthan में गिरा, 1 पायलट शहीद

Plane Crash Update: IAF ने अपने आधिकारिक स्टेटमेंट में ये बताया है कि दोनों फाइटर जेट एक ही दुर्घटना में हादसे का शिकार हुए हैं. इस विमान क्रैश में 1 पायलट शहीद हो गया है.

IAF Plane Crash: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार सुबह हुए फाइटर जेट क्रैश हादसे पर अब इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने बयान जारी कर दिया है. इसमें बताया गया है कि सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान रेगुलर प्रैक्टिस के दौरान आसमान में ही टकरा गए थे. जिसके बाद दोनों जेट में आग लग गई एक मुरैना के जंगलों में जा गिरा. जबकि दूसरा फाइटर जेट भरतपुर जिले में जाकर क्रैश लेंड हुआ.

वायुसेना का कहना है कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी से साफ हो पाएगा कि दुर्घटना कैसे हुई. लेकिन ये अब लगभग साफ हो गया है कि मुरैना के आसमान में ही दोनों लड़ाकू विमान आपस में टकराए यानी मिड-एयर कोलिजन का शिकार हुए. सुखोई ने मिराज को टक्कर मारी हो और फिर  सुखोई के पायलट्स ने अपने विमान को बचाने की कोशिश हो. जब ये नहीं कर पाए होंगे तो इजेक्ट कर लिया होगा, जिससे सुखोई भरतपुर तक पहुंच गया.

2 पायलट सुरक्षित, 1 शहीद

सुखोई-30 में 2 पायलट सवार थे, जिन्होंने समय रहते पैराशूट की इस्तेमाल कर जेट से छलांग लगा दी, और उनकी जान बच गई. हालांकि मिराज 2000 में सवार पायलट को काफी गंभीर चोटें आई थीं. इससे पहले ही डॉक्टर उनका इलाज कर पाते वे शहीद हो गए. हादसे की खबर जैसी ही पुलिस-प्रशासन तक पहुंची तो आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए. सीएम शिवराज ने भी ट्वीट कर हर संभव मदद करने की बात कही थी. उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए थे और CDS से लगातार अपडेट ले रहे थे.

TACDE का हिस्सा था विमान

आपको बता दें कि ग्वालियर एयरबेस पर मिराज फाइटर जेट का बड़ा बेस तो है ही, साथ ही वायुसेना का कॉम्बैट ट्रेनिंग सेंटर भी है. टीएसीडीई यानी टेक्टिक्स एंड एयर कॉम्ब डेवलपमेंट एस्टेबिलिशमेंट है. इस TACDE में फाइटर पायलट एडवांस कॉम्बैट ट्रेनिंग के लिए आते हैं. जो सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है वो इसी TACDE का हिस्सा था. जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये ठीक वैसा ही सेंटर है जैसा चर्चित हॉलीवुड फिल्म, टॉप गन में अमेरिकी नौसेना का दिखाया गया था.

सुबह करीब 9:55 बजे हुआ हादसा

ABP NEWS के संवाददाता ब्रजेश राजपूत ने जब कैलारस कस्बे में लोगों से बात की जो उन्होंने बताया कि ये हादसा लगभग सुबह करीब 9:55 बजे हुआ. लोगों ने देखा कि एक विमान आग लगी हुई हालत में आसमान से नीचे गिर रहा है.विमान जंगल में जाकर तेज धमाके के साथ फट गया. घटना के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस-प्रशासन को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर बचाव टीम ने स्क्वाड्रन लीडर राय और मिथुन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि वे काफी जख्मी हो गए थे, जिनका इलाज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:- IAF Plane Crash: 2 पायलट सुरक्षित, तीसरे का कोई सुराग नहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CDS से मांगी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Case: महंत विष्णु दास को SIT पर भरोसा नहीं, न्यायिक जांच की मांग की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: महंत विष्णु दास को SIT पर भरोसा नहीं, न्यायिक जांच की मांग की
राजस्थान CID इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क की फंडिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान CID इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क की फंडिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
भारत में जासूसी के लिए ISI से फंडिंग लेकर पहुंचाता था पैसा, अब राजस्थान CID के हत्थे चढ़ा एजेंट
भारत में जासूसी के लिए ISI से फंडिंग लेकर पहुंचाता था पैसा, अब राजस्थान CID के हत्थे चढ़ा एजेंट
Dungarpur News: महिला क्रिकेटर से हैरेसमेंट मामले में बड़ा एक्शन, SP ने दो पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
डूंगरपुर: महिला क्रिकेटर से हैरेसमेंट मामले में बड़ा एक्शन, SP ने दो पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget