एक्सप्लोरर

रूसी विमान में बम की सूचना मिलते ही वायुसेना ने इस तरह संभाला मोर्चा, जामनगर में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

Jamnagar Airport: NSG कमांडोज ने पूरी रात विमान की तलाशी ली. जब इसे पूरी तरह से सुरक्षित पाया गया, तो आगे के लिए रवाना किया गया.

Russian Aircraft: मॉस्को से गोवा जा रहे रूसी विमान कंपनी ‘अजूर एयर’ की फ्लाइट में बम होने की बात अफवाह निकली. फ्लाइट में बम होने की सूचना पर विमान को गुजरात के जामनगर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी. यहां भारतीय वायुसेना के जवानों ने फ्लाइट के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली. पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद विमान को आगे के लिए रवाना कर दिया गया. 

जामनगर हवाई अड्डे पर 15 घंटे तक रुकने के बाद विमान मंगलवार (10 जनवरी) दोपहर को यहां से रवाना हुआ और गोवा पहुंचा. एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया, "विमान में बम होने की धमकी मिलने के बाद ही भारतीय वायुसेना ने जामनगर हवाई अड्डे पर सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए थे. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और स्थानीय पुलिस के दलों ने तलाशी ली, जिसमें कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ."

विमान में बम होने की सूचना मिली थी

बता दें कि गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल को विमान में बम होने संबंधी ईमेल मिला था. विमान में 236 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे. बम की खबर मिलने के बाद आनन-फानन में विमान को जामनगर एयरपोर्ट पर ही उतार लिया गया. भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने ग्राउंड स्टॉफ और गरुड़ विशेष बल के जवानों को बोर्ड पर यात्रियों की सुरक्षित निकासी में मदद करने का निर्देश दिया. सभी को विमान से बाहर निकालकर पूरे विमान की और यात्रियों के सामान की गहराई से जांच की गई. कई स्तरों की जांच के बाद भी विमान में कुछ नहीं निकला. 

NSG ने रात भर चलाया सर्च ऑपरेशन

गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया, "मॉस्को से उड़ान भरने के बाद विमान को डेम्बोलिम एयरपोर्ट पर उतरना था लेकिन बम की आशंका से इसे जामनगर की ओर मोड़ दिया गया. जामनगर में भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर विमान उतरने के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया. इसके बाद NSG कमांडोज ने पूरे विमान को अपने कब्जे में ले लिया. NSG कमांडोज ने पूरी रात विमान की तलाशी ली. जब इसे पूरी तरह से सुरक्षित पाया गया, तो आगे के लिए रवाना किया गया. वहीं एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया." 

ये भी पढ़ें-Prithvi-II Launch: शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का सफल ट्रेनिंग लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget