एक्सप्लोरर

Prithvi-II Launch: शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का सफल ट्रेनिंग लॉन्च

Prithvi-II Launch: रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को ओडिशा के तट पर चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से ये टेस्ट किया गया. पृथ्वी-II मिसाइल की मारक क्षमता लगभग 350 किलोमीटर है.

Prithvi-II Training Launch: भारत ने मंगलवार (10 जनवरी) को ओडिशा तट से सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 (Prithvi-II) का सफल परीक्षण किया. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मिसाइल ने तय लक्ष्य पर बेहद सटीक तरीके से निशाना लगाया. मंत्रालय ने कहा कि कम दूरी की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण 10 जनवरी को ओडिशा तट पर स्थित चांदीपुर समेकित परीक्षण रेंज से किया गया. 

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रतिष्ठित प्रणाली पृथ्वी-2 मिसाइल भारत के परमाणु जखीरे का महत्वपूर्ण हिस्सा है. मिसाइल ने बेहद सटीक तरीके से निशाना लगाया. बयान में कहा गया है कि सफल परीक्षण में मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मानदंड सही पाये गए. पृथ्वी-द्वितीय मिसाइल की मारक क्षमता लगभग 350 किलोमीटर है. पृथ्वी-II मिसाइल भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की ओर से विकसित एक कम दूरी की, सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है. यह भारत की पृथ्वी मिसाइल श्रृंखला का हिस्सा है, जिसमें पृथ्वी-I, पृथ्वी-II, पृथ्वी-III और धनुष शामिल हैं. 

500 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने में सक्षम

पृथ्वी II स्वदेशी रूप से विकसित मिसाइल है और 500 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने में सक्षम है. शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का परीक्षण पिछले साल जून में ओडिशा के चांदीपुर से किया गया था. मिसाइल बहुत उच्च स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदने में सक्षम है. चीन और पाकिस्तान की सीमा पर जारी गतिरोध के बीच भारत लगातार अपनी मिसाइल क्षमता मजबूत कर रहा है. 

दिसंबर में किया था अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण

इससे पहले बीते साल दिसंबर में भारत ने लंबी दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-5 (Agni-5) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था. जिसकी रेंज 5,000 किमी से अधिक है. यह अग्नि-5 का नौवां परीक्षण था, जिसका पहली बार 2012 में परीक्षण किया गया था. यह मिसाइल बीजिंग सहित मुख्य भूमि चीन के अधिकांश शहरों तक पहुंच सकती है. इसके अलावा नवंबर में इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-3 का सफल प्रशिक्षण लॉन्च किया गया था. 

ये भी पढ़ें- 

ISIS उमर अल हिंद मॉड्यूल मामले में 9वें गुनहगार को सुनाई गई सजा, NIA की स्‍पेशल कोर्ट का फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget