एक्सप्लोरर

वैश्विक एआई मानकों का नेतृत्व करेगा भारत, BIS निभाएगा अहम भूमिका

BIS के महानिदेशक प्रमोद तिवारी ने बताया कि एआई से जुड़े मानकों के निर्माण के लिए विभिन्न मंत्रालयों, शैक्षणिक संस्थानों, नियामक एजेंसियों और उपभोक्ता संगठनों के साथ साझेदारी को मज़बूत किया गया है.

राजधानी दिल्ली में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की मेज़बानी में अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) और अंतरराष्ट्रीय विद्युत तकनीकी आयोग (IEC) की तकनीकी समिति की 15वीं पूर्ण बैठक की शुरुआत हुई. यह बैठक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े वैश्विक मानकों के विकास को लेकर हो रही है. इसमें 70 देशों के 350 से ज्यादा विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं.

उद्घाटन सत्र में उपभोक्ता मामलों विभाग की सचिव निधि खरे ने कहा कि भारत अब वैश्विक एआई मानकों के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाने को तैयार है. उन्होंने कहा कि सरकार एआई तकनीक, विशेषकर लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) और स्मॉल लैंग्वेज मॉडल (SLM) को जिम्मेदारी के साथ विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए वैश्विक सहयोग के साथ-साथ राष्ट्रीय प्राथमिकताओं का भी ध्यान रखा जाएगा.

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि भारत ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन एआई (GPAI) का संस्थापक सदस्य है और लगातार वैश्विक भागीदारों के साथ मिलकर ‘AI for good and for all’ के सिद्धांत पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि एआई के काम करने के तरीके को लोकतांत्रिक और विकेंद्रीकृत करने की ज़रूरत है और इसके लिए मानक तय करना बेहद ज़रूरी है.

BIS के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि एआई से जुड़े मानकों के निर्माण के लिए विभिन्न मंत्रालयों, शैक्षणिक संस्थानों, नियामक एजेंसियों और उपभोक्ता संगठनों के साथ साझेदारी को मज़बूत किया गया है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सितंबर 2025 में IEC की जनरल मीटिंग भारत में आयोजित की जाएगी, जिसमें 45 से अधिक तकनीकी समितियों की बैठकें, कार्यशालाएं और प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी.

बैठक के दौरान एआई की बदलती तकनीकी दुनिया के कई अहम पहलुओं पर चर्चा हुई, जिनमें शामिल रहे – बुनियादी मानक, डेटा गवर्नेंस, भरोसेमंद एआई, कंप्यूटेशनल दृष्टिकोण और अलग-अलग क्षेत्रों में एआई का इस्तेमाल. भारत ‘एआई सिस्टम की मजबूती के आकलन’ (Resilience Assessment) को लेकर वैश्विक मानक तय करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है.

तकनीकी समिति के अध्यक्ष वाएल विलियम दिआब ने बताया कि अब तक एआई पर 35 अंतरराष्ट्रीय मानक प्रकाशित हो चुके हैं और 47 मानक अभी निर्माणाधीन हैं. बैठक के साथ-साथ BIS द्वारा ‘LLM और जेनरेटिव एआई के दौर में तकनीक में भरोसे को मजबूत करना’ विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला भी आयोजित की गई. इसमें MeitY के अतिरिक्त सचिव और इंडियाAI मिशन के प्रमुख अभिषेक सिंह ने कहा कि निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही के आधार पर ही एआई में भरोसा कायम किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि भारत जैसे भाषाई विविधता वाले देश में वॉयस और इमेज डेटा के लिए भी मानकों की ज़रूरत है.

उपभोक्ता मामलों विभाग के अतिरिक्त सचिव भरत खेरा ने कहा कि एआई की पूरी क्षमता का लाभ लेने के लिए ऐसे मजबूत, समावेशी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानकों की ज़रूरत है जो विश्वास, निष्पक्षता, सुरक्षा और पहुंच को सुनिश्चित करें. उन्होंने बताया कि एआई आधारित नेशनल कंज़्यूमर हेल्पलाइन (NCH) ने शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक तेज़ और प्रभावी बनाया है.

इस बैठक और कार्यशालाओं के ज़रिए यह संदेश स्पष्ट हो गया कि भारत वैश्विक एआई गवर्नेंस की दिशा तय करने में एक अहम भूमिका निभा रहा है. BIS भारत की ओर से ISO और IEC जैसी अंतरराष्ट्रीय मानक संस्थाओं में प्रतिनिधित्व करता है, जिनके द्वारा बनाए गए मानक वैश्विक व्यापार, सिस्टम की विश्वसनीयता और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को पाने में मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें:

Pakistan On Tahawwur Rana: पाक ने तहव्वुर राणा को 'पहचानने से' किया इनकार, कहा- दो दशक से डॉक्यूमेंट रिन्यू नहीं हुआ, वो पाकिस्तानी नहीं

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
राम जन्मभूमि में कथित चंदा चोरी का मामला: SC ने यूपी सरकार से नए सिरे से SIT के गठन को कहा, 27 जुलाई को आदेश जारी करेगा कोर्ट
राम जन्मभूमि में कथित चंदा चोरी का मामला: SC ने यूपी सरकार से नए सिरे से SIT के गठन को कहा, 27 जुलाई को आदेश जारी करेगा कोर्ट
CJP Protest LIVE: JP नड्डा से मिले सीजेपी नेता, प्रदर्शन पर गृह मंत्री शाह की बड़ी बैठक, गोयल, रिजिजू, धर्मेंद्र प्रधान मौजूद
LIVE: JP नड्डा से मिले CJP नेता, प्रदर्शन पर गृह मंत्री शाह की बड़ी बैठक, गोयल, रिजिजू, धर्मेंद्र प्रधान मौजूद
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
Embed widget