एक्सप्लोरर

लाल किले से PM मोदी का दावा, अगले तीन दशकों में दुनिया की वृद्धि का इंजन होगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत अगले तीन दशक तक वैश्विक अथर्व्यवस्था का इंजन होगा क्योंकि जीएसटी जैसे सुधारों से ‘सोया हुआ हाथी’ अब जाग चुका और दौड़ने लगा है. भारत की गिनती आज दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में हो रही है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत अगले तीन दशक तक वैश्विक अथर्व्यवस्था का इंजन होगा क्योंकि जीएसटी जैसे सुधारों से ‘सोया हुआ हाथी’ अब जाग चुका और दौड़ने लगा है. भारत की गिनती आज दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में हो रही है. मोदी ने आजादी की 72वीं सालगिरह के मौके पर आज लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए पिछले चार साल की अपनी सरकार की सुधारों की गति को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि भारत को जहां पहले कमजोर और जोखिमपूर्ण अर्थव्यवस्था माना जाता था, अब वह तीव्र वृद्धि के साथ आगे बढ़ने वाला देश बन गया है. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत को नीतिगत निर्णय नहीं लेने और देरी से कदम उठाने वाला देश माना जाता था लेकिन आज दुनिया इसे अरबों डालर के निवेश वाले आकर्षक गंतव्य के रूप में रूप में देख रही है. स्थिति पूरी तरह बदल गयी है. स्वतंत्रता दिवस पर साल-दर-साल बदला पीएम मोदी का साफा, देखें तस्वीरें प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सरकार का लक्ष्य, ‘‘सुधार, प्रदर्शन और रूपांतरण करना है.’’ उन्होंने कहा कि देश में अब लाल फीताशाही की जगह लाल कालीन ने ले ली है, इससे भारत की कारोबार सुगमता में रैंकिंग बेहतर हुई है. मोदी ने 82 मिनट के अपने भाषण में कहा कि 2014 से पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के बारे में संस्थानों और विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय बाधाएं होती थी लेकिन ‘‘आज वे कह रहे हैं कि सोया हुआ हाथी जग गया है और दौड़ने लगा है. आज वहीं संस्थान और लोग कह रहे हैं कि सुधारों की गति से आर्थिक बुनियाद मजबूत हुई है.’’लाल किले से PM मोदी का दावा, अगले तीन दशकों में दुनिया की वृद्धि का इंजन होगा भारत जश्न-ए-आजादी: लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें प्रधानमंत्री ने यह बात स्पष्ट तौर पर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के बयान के संदर्भ में कही है. पिछले सप्ताह आईएमएफ ने कहा था कि भारत दुनिया में तीव्र आर्थिक वृद्धि वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है क्योंकि जो सुधार किये गये, उसका असर दिखने लगा है. उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया में छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. ‘‘अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं अब कह रही हैं कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था को अगले तीन दशक तक गति देगा. भारत दुनिया की वृद्धि का इंजन होगा.’’ अपने संबोधन में उन्होंने माल एवं सेवा कर (जीएसटी), दिवाला एवं ऋण शोधन कानून तथा बेनामी संपत्ति कानून का जिक्र किया जिससे अर्थव्यवस्था की कायपलट में मदद मिली है. 'अम्बर से ऊँचा जाना है, एक भारत नया बनाना है', कविता के जरिए पीएम मोदी का देश को संदेश मोदी ने कहा कि सभी गांवों में बिजली पहुंचाना, गरीब महिलाओं को खाना पकाने के लिये स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना, राजमार्ग निर्माण की गति दोगुनी, रिकार्ड खाद्यान उत्पादन, रिकार्ड मोबाइल फोन विनिर्माण तथा गांवों में चार गुना नये मकानों का निर्माण उनकी सरकार की कुछ उपलब्धियां हैं. उन्होंने कहा कि अगर काम पांच साल पहले 2013 की रफ्तार से होता तो सभी गांवों को बिजली पहुंचाने में एक-दो दशक लग जाते, गरीबों को एलपीजी गैस-कनेक्शन उपलब्ध कराने में 100 साल लग जाते तथा आप्टिकल फाइबर बिछाने में पीढ़ियां लग जाती. लाल किले से PM मोदी ने देश को सुनाई कविता, कहा- खुद लिखेंगे अपनी तकदीरें मोदी ने कहा कि सरकार ने किसानों को खरीफ फसलों के उत्पादन का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) उपलब्ध कराने का वादा पूरा किया. वह 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य हासिल करने की ओर बढ़ रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget