एक्सप्लोरर

Weather Updates: देश के इन ह‍िस्‍सों में जारी रहेगा घने कोहरे और ठंड का स‍ितम! कई राज्‍यों में होगी बार‍िश, जानें मौसम का ताजा हाल

Weather Update: उत्तरी व पश्‍च‍िमी ह‍िस्‍सों के साथ पूर्वी व मध्‍य भारत के राज्‍यों में अत्‍यध‍िक घने कोहरे और कोल्‍ड डे से फ‍िलहाल राहत म‍िलने की संभावना नहीं है.

Weather Forecast Today: देश के उत्तर, पश्‍च‍िमी, पूर्वी और मध्‍य भारत के तमाम राज्‍यों में लोगों को अभी अत्‍यध‍िक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से राहत म‍िलने की उम्‍मीद नहीं है. सोमवार (8 जनवरी) को उत्तर भारत के कई राज्‍यों खासकर पंजाब, चंडीगढ़, हर‍ियाणा, द‍िल्‍ली, राजस्‍थान के अलावा पश्‍च‍िमी उत्तर प्रदेश में सुबह के वक्‍त घने कोहरे की स्‍थ‍िति र‍िकॉर्ड की गई. साथ ही सीव‍ियर कोल्‍ड डे के हालात भी बने रहे, ज‍िससे लोगों को सर्दी से राहत नहीं मि‍ल पाई.

मौसम व‍िभाग ने उत्तर भारत के राज्‍यों में अगले 24 घंटे तक इस तरह की स्‍थ‍ित‍ि के बने रहने का पूर्वानुमान भी जताया है. मौसम व‍िज्ञान व‍िभाग के मुताब‍िक, बहुत घने कोहरे और भीषण सर्दी से राहत म‍िलने का स‍िलस‍िला 10 जनवरी से शुरू हो सकता है. इसमें धीरे-धीरे कमी दर्ज होने की संभावना है. हालांक‍ि, उत्तरी राजस्‍थान के कुछ इलाकों में 11 और 12 जनवरी को शीत लहर चलने का अनुमान भी जताया गया है.

पूर्वी राजस्‍थान के अलवर में सोमवार को न्‍यूनतम तापमान 3 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड क‍िया गया. वहीं, सबसे अध‍िकतम तापमान कोकंण के हरनायी और रत्‍नाग‍िरी का 35.2 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड हुआ.    

इन राज्‍यों में बार‍िश के साथ ओले ग‍िरने की संभावना

मौसम व‍िभाग ने पूर्वानुमान जताया है क‍ि उत्तर पश्‍च‍िम और मध्‍य भारत में 8 जनवरी और 9 जनवरी को पूर्वी राजस्‍थान ओर पश्‍च‍िमी मध्‍य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर आंधी या फ‍िर ओले ग‍िरने की संभावना है. साथ ही हल्‍की बार‍िश होने की संभावना भी जताई गई है. 

पहाड़ी राज्‍यों में होगी अत्‍यधि‍क कोहरे से परेशानी 

मौसम व‍िभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा क‍ि ह‍िमाचल प्रदेश, जम्‍मू कश्‍मीर, उत्तराखंड में भी अगले 2 द‍िनों तक यानी की 9 और 10 जनवरी तक अत्‍यधि‍क कोहरे की स्‍थ‍ित‍ि बनी रहेगी. इसके अलावा ओड‍िशा, झारखंड, बिहार, गंगटोक वेस्‍ट बंगाल में भी यह स्‍थ‍िति अगले दो दिनों तक बने रहने की संभावना है. 

तम‍िलनाडु के कई ज‍िलों में हुई भारी बार‍िश 

दक्ष‍िण प्रायद्वीपीय भारत में हल्‍की से मध्‍यम बार‍िश होने का पूर्वानुमान भी जताया गया है. मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक, सोमवार (8 जनवरी) को तम‍िलनाडु के कई ज‍िलों में भारी बार‍िश र‍िकॉर्ड की गई है जोक‍ि 21 से 24 सेंटीमीटर तक र‍िकॉर्ड हुई है. खासकर मय‍िलादुथुराई ज‍िला के स‍िरकाली, कुड्डालोर ज‍िले के च‍िदम्‍बरम, नागपट्ट‍िनम ज‍िले के वेलंकन्‍नी व नागपट्ट‍िनम और त‍िरूवरुर ज‍िले के तालुक कार्यालय आद‍ि इलाकों में 24 सेंटीमीटर तक की भारी बार‍िश र‍िकॉर्ड की गई है.  

तम‍िलनाडु व केरल में जारी रहेगा बार‍िश स‍िलस‍िला 

मौसम व‍िभाग ने तम‍िलनाडु के अलग-अलग स्‍थानों पर अगले 3 द‍िनों तक भारी बार‍िश होने की संभावना जताई है. साथ ही केरल में भी अगले 24 घंटों के दौरान भारी बार‍िश होने की भव‍िष्यवाणी की है. साथ ही तम‍िलनाडु के तटीय इलाकों के मछुआरों के ल‍िए भी अलर्ट जारी क‍िया है.    

यह भी पढ़ें: बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद BJP पर भड़के राहुल गांधी , 'चुनावी फायदे के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget