एक्सप्लोरर

Mumbai Rainfall: मुंबई में रेड और ऑरेंज अलर्ट के चलते BMC का खास निर्देश, बीच पर जाने को लेकर पाबंदी

BMC on Mumbai Rain: मुंबई के इलाकों में बारिश के मौसम के चलते अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. बीएमसी (BMC) ने लोगों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए बीच पर पाबंदी का फैसला लिया है.

Mumbai Red Alert: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. इस बीच मुंबई (Mumbai) में ऑरेंज और रेड अलर्ट (Red Alert) के चलते मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने समुद्र तटों पर जाने वाले लोगों के लिए निर्देश जारी किए हैं. सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही लोगों को बीच पर जाने की अनुमति होगी. 10 बजे के बाद लोगों के बीच (Mumbai Beach) पर जाने को लेकर पाबंदी लगाई गई है. जिस दिन मुंबई में ऑरेंज या रेड अलर्ट जारी किया जाएगा उस दिन लोगों के बीच पर जाने पर पाबंदी रहेगी.

मुंबई के इलाकों में बारिश के मौसम के चलते अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. बीएमसी ने लोगों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए ये निर्णय लिया है. सभी बीच पर बीएमसी (BMC) ने लाइफ गार्ड्स को तैनात किया है.

मुंबई में बीच पर क्यों लगाई गई पाबंदी?

मुंबई में कुल 6 बीच है. इनमें गिरगांव चौपाटी, दादर चौपाटी, वर्सोवा, अक्सा बीच, जुहू और गिराई बीच है. सभी 6 बीच पर बीएमसी ने 93 लाइफ गार्ड्स को तैनात किया है. हालांकि चेतावनी के बावजूद लोग लापरवाही से भारी बारिश के दौरान समुद्र में जाने की गलती करते हैं और फिर हादसे के शिकार हो जाते हैं. मुंबई के गिरगांव चौपाटी में करीब 10 बजे पुलिस बीच पर मौजूद लोगों को निकलते नजर आई. बीच पर लोगों को सतर्क करने के लिए लाल झंडा तक लगाया है, लेकिन लोग लापरवाह होकर समुद्र के पास जाते नजर आ रहे हैं. मुंबई में आज रेड अलर्ट जारी किया है हालांकि सुबह से हल्की बारिश देखी गई है.

बारिश की वजह से कितने लोगों की हुई मौत?

मुंबई में पिछले 4 दिनों से लगातर मूसलाधार बारिश (Mumbai Heavy Rain) हो रही है. भारी बारिश के चलते हर दिन पेड़ गिरना, शॉर्ट सर्किट की शिकायतें मिल रही हैं. इसके साथ ही घरों के कुछ हिस्से या दीवार गिरने की भी शिकायतें आ रही हैं. भारी बारिश के साथ हाई टाइड (High Tide) के दौरान जब लोग समुद्र के तटों पर जाते हैं तब वो हादसे का शिकार हो जाते हैं. मुंबई में इस बार जब से बारिश के मौसम की शुरुआत हुई है तब से 10 लोगों की मौत हो चुकी है. खराब मौसम के चलते ऊंची लहरें उठती हैं, लेकिन फिर भी लोग लापरवाही से बीच परिसर में जाकर अपनी जान दांव पर लगाते हैं.

ये भी पढ़ें:

India Weather: मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत, गुजरात के कच्छ में सैलाब में बही गाड़ियां, महाराष्ट्र के 8 जिलों में रेड अलर्ट

Coronavirus: पिछले 40 दिनों में कैसे बढ़ा कोरोना का ग्राफ? जानें किन राज्यों में संक्रमण सबसे अधिक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- 'विकसित भारत के संकल्प को साकार करें'
LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- 'विकसित भारत के संकल्प को साकार करें'
CJI का इंस्टा अकाउंट फिर हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट फिर हटा, भड़के अभिजीत दीपके
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget