एक्सप्लोरर

Rainfall: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से राहत, पहाड़ों पर आसमानी आफत ने रोकी रफ्तार

Delhi Rainfall: दिल्ली-एनसीआर में देर हुई झमाझम बारिश (Rainfall) के बाद मौसम सुहावना हो गया. पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है.

India Weather Update: देश के कई हिस्सों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. महाराष्ट्र (Maharashtra Rain) में इन दिनों बारिश ने लोगों की मुसीबतें काफी बढ़ा दी हैं. महाराष्ट्र के राजधानी मुंबई (Mumbai) देर रात बादल जमकर बरसे, जिसके बाद कई इलाकों में पानी भर गया. पहाड़ों पर भी हो रही बारिश ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. वहां की सड़कों पर पहाड़ों से रोज गिर रहे पत्थर लोगों की जान पर बन आए हैं. उधर दिल्ली में राहत की बारिश हुई है.

दिल्ली-एनसीआर में देर हुई झमाझम बारिश (Rainfall) के बाद मौसम सुहावना हो गया. पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है.

दिल्ली में राहत की बारिश

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में देर रात बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही इस पूरे हफ्ते हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है. 17 और 18 सितंबर तक तापमान करीब सात डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है. आज आसमान में बादल छाए रहने और तापमान में कुछ गिरावट की संभावना है. 14 सितंबर को हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई, जिससे वहां के कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात बन गए. राजधानी मुंबई में देर रात बादल जमकर बरसे, जिसके बाद कई इलाका पानी पानी हो गया. देर रात हुई इस बारिश के बाद मुंबई की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिसकी वजह से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा. महाराष्ट्र के एक और बड़े शहर नागपुर में थोड़ी देर की बारिश ने प्रसासन की पोल खोल कर रख दी. 

नागपुर में कई सड़कें बनीं तालाब

बारिश के बाद नागपुर में कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं. करीब सवा घंटे की बारिश में नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाली सड़क डूब सी गई. वहीं कुछ इलाकों में अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए लोगों को घुटने भर पानी को पार कर जाना पड़ा. वहीं, महाराष्ट्र के कई जगहों के लोगों को अभी आसमानी आफत से राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में आगे भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड में मुसीबत की बारिश

वहीं, उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी बारिश (Rainfall) ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. कहीं, बरसाती नाला तांडव मचा रहा है तो कहीं दरकते पहाड़ ने लोगों की जीना मुहाल कर रखा है. पहाड़ों पर हो रही बारिश ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. जोशीमठ में सड़कों पर पहाड़ों से रोज गिर रहे पत्थर लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं. जोशीमठ में बदरीनाथ हाइवे पर लोग पानी की लहरों का सामना करते दिखे. 

अचानक पहाड़ों से निकलने वाले झरने में पानी की रफ्तार तेज हो गई. जिसकी वजह से वहां गुजर रही एक कार बीच में ही फंस गई और लंबा जाम लग गया. कर्णप्रयाग के जिलासु में प्रशासन सोता रहा और स्थानीय लोगों ने ही पत्थरों का मलबा दुरुस्त किया जिसके बाद आवाजाही शुरू हुई. 

ये भी पढ़ें:

Weather Update: सावधान! इन 6 राज्यों पर अगले 3 दिन गिर सकती है 'आफत' की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Lumpy Virus: महाराष्ट्र के 20 जिलों में तेजी से फैल रहा लंपी वायरस, अबतक 42 मवेशियों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
NALSAR विवाद: BCI से CJI सूर्यकांत बोले, 'दखल देने की कोई जरूरत नहीं'
NALSAR विवाद: BCI से CJI सूर्यकांत बोले, 'दखल देने की कोई जरूरत नहीं'
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा, 'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...'
विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा, 'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget