एक्सप्लोरर

India-Turkey Relations: पाकिस्तान को ड्रोन देने वाले तुर्किए का भारत ने किया हिसाब, सीधी चेतावनी देकर कहा- 'PAK को रोके..'

भारत ने तुर्किए को चेतावनी दी है कि वह पाकिस्तान के आतंकवाद को समर्थन देना बंद करे और सीमा पार आतंकवाद पर कार्रवाई के लिए उसे प्रेरित करें.

India-Turkey Relations: हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और इसके पीछे पाकिस्तान की भूमिका पर भारत ने सख्त रुख अपनाया है. इस सिलसिले में भारत सरकार ने तुर्किए को खुली चेतावनी दी है कि वह पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय और सत्यापन योग्य कार्रवाई के लिए प्रेरित करे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि हम उम्मीद करते हैं कि तुर्किए, पाकिस्तान को आतंकवाद को राज्य नीति के रूप में इस्तेमाल करने से रोके और उसके ओर से पोषित आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रेरित करें.

भारत की ओर से हाल ही में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल कार्रवाइयों में तुर्किए की संलिप्तता पर सवाल उठे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार 300 से 400 ड्रोन जो भारत के सैन्य और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहे थे, उनमें अधिकांश तुर्किए की ओर से हासिल किए गए थे. इन ड्रोनों का इस्तेमाल लद्दाख से लेकर गुजरात तक भारत के हवाई क्षेत्र में हमले की कोशिश के लिए किया गया. कराची बंदरगाह पर तुर्किए का युद्धपोत भी भारत के लिए सैन्य चिंता का कारण बना. भारत का मानना है कि यह केवल नैतिक समर्थन नहीं था, बल्कि सैन्य लॉजिस्टिक मदद भी पाकिस्तान को मिली.

तुर्किए ने पहलगाम हमले की निंदा क्यों नहीं की?
पाकिस्तान से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट, जो कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा है. उसने इस हमले को अंजाम दिया. तुर्किए ने इस हमले की सार्वजनिक निंदा नहीं की, जबकि राष्ट्रपति एर्दोगन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को एकजुटता का पत्र भेजा. उन्होंने पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों के लिए "अल्लाह से दया की प्रार्थना" की. यह सब भारत को न केवल नीतिगत रूप से अस्वीकार्य बल्कि भावनात्मक रूप से अपमानजनक भी प्रतीत हुआ.

भारत-तुर्किए संबंधों पर इसका असर
भारत और तुर्किए के संबंधों में पहले भी कश्मीर मुद्दे पर मतभेद रहे हैं. अब जब तुर्किए सीधे पाकिस्तान के साथ सैन्य सहयोग करता दिख रहा है तो भारत ने तुर्किए को स्पष्ट रूप से दो वर्गों में रखा है – मित्र या विरोधी. पाकिस्तान की मदद करने की वजह से तुर्किए को भारतीय जनता का आक्रोश झेलना पड़ रहा है. तुर्किए के खिलाफ सोशल मीडिया पर बहिष्कार मुहिम तेज हो गई है. फिल्म प्रोडक्शन हाउस तुर्किए में शूटिंग से बचने की अपील कर रहे हैं. पर्यटन क्षेत्र में भी तुर्किए को छुट्टियों के गंतव्य के रूप में न चुनने की अपील की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Army Chief Retirement: 'चीन-पाक सुन लें...' सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा संदेश, भारत की सैन्य तैयारी पर क्या बोले?
चीन-पाक सुन लें...' सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा संदेश, भारत की सैन्य तैयारी पर क्या बोले?
8 की गिरफ्तारी, 20 दिनों तक FIR का इंतजार और एक सवाल…, शक की सुई चंपत राय पर ही क्यों अटकी?
8 की गिरफ्तारी, 20 दिनों तक FIR का इंतजार और एक सवाल…, शक की सुई चंपत राय पर ही क्यों अटकी?
पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन से की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा
पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन से की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा
'संतान महिला देती है, पुरुष सिर्फ सहयोगी..', IVF की मंजूरी देते हुए कोलकाता HC ने सुनाया अहम फैसला
'संतान महिला देती है, पुरुष सिर्फ सहयोगी..', IVF की मंजूरी देते हुए कोलकाता HC ने सुनाया अहम फैसला

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget