एक्सप्लोरर

असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन कानून पर अब ये क्या कह दिया, 'सभी मस्जिदों पर...'

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और आरोप लगाया कि सरकार मुस्लिम जमीनों पर कब्जा कर रही है. उन्होंने पहलगाम हमले के दोषियों को पकड़ने की मांग की.

AIMIM पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा आयोजित विरोध बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने पहलगाम हमले के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी.  

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "वक्फ संशोधन का कानून लेकर हमारी जमीनों को कब्जा किया जा रहा है. अब इसके RSS के पास लिस्ट है, जिसके तहत यह अब हमारी सभी जगहों पर कब्जे की तैयारी कर रहे हैं. इनकी नजर हमारी सभी मस्जिदों पर है. हमारे ऊपर जुल्म किए जा रहे हैं. ये कानून कह रहा है कि हम उस मस्जिद को मस्जिद नहीं मानेंगे, सरकार की प्रॉपर्टी बना देंगे. मैं पूछना चाहता हूं कि आखिर क्यों बीजेपी सरकार ने ये कानून बनाया? सिर्फ मुस्लिम दुश्मनी की बुनियाद है. इस कानून से वक्फ की इफाजत नहीं होगी, इस कानून से वक्फ की आमदनी में इजाफा नहीं होगा. पूरे मुल्क में बीजेपी वाले अफवाह फैला रहे हैं, वो सब झूठ है." 

पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोले AIMIM चीफ?

पहलगाम आतंकी हमले पर AIMIM चीफ ने कहा, "अभी तक वह 4 दहशतगर्द पकड़े नहीं गए हैं, जिन दहशतगर्दों ने हमारी बहनों को बेवा कर दिया, उनसे इंसाफ तभी होगा जब इन 4 दहशतगर्दों को पकड़ा जाएगा. यह सभी दहशतगर्द आतंकी पड़ोसी मुल्क से आए थे. जब तक इनको मारा नहीं जाएगा, तब तक इंसाफ नहीं मिलेगा."

ओवैसी ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा था. उन्होंने कहा, " यह बड़ी तकलीफ की बात है कि जो लोग हमसे टूटकर इस मुल्क को तोड़कर गए हैं, वे 75 साल से भारत को कमजोर करने के लिए, यहां पर हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरतों में इजाफा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं. जो शरारत करना चाहते थे, वे तोड़कर चले गए, जो अमन पसंद करते थे, वे यहां ठहरे रहे. यही हकीकत है." उन्होंने आगे कहा, "सरकार चलाना तो दूर की बात है, आपको अर्थव्यवस्था चलानी भी नहीं आती. आप लोग वहां बैठकर हमें बता रहे हैं कि इस्लाम क्या है, लेकिन आपके पास यहां की शांति को बिगाड़ने और हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संघर्ष पैदा करने के लिए गलत नीतियां हैं."

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान की शर्मनाक करतूत... टर्बुलेंस में फंसी इंडिगो की फ्लाइट, PAK एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत से किया इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget