एक्सप्लोरर

पाक के बाद भारत ने भी समझौता एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रोका

पाकिस्तान ने बुधवार को अपनी ओर वाघा-लाहौर रेल मार्ग पर ट्रेन के फेरे रद्द कर दिये थे जबकि 27 यात्री भारतीय ट्रेन से पुरानी दिल्ली से अटारी पहुंचे थे.

नई दिल्ली: पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद यात्रियों की संख्या में भारी कमी आने के चलते रेलवे ने भारत से पाकिस्तान जाने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को स्थगित करने का फैसला किया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के अगले निर्धारित कार्यक्रम से सभी परिचालन को रद्द करने का फैसला किया है. अधिकारियों ने बताया कि 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव और इसके बाद के घटनाक्रमों को लेकर पाकिस्तान अपने यहां से इसके परिचालन को पहले ही स्थगित कर चुका है.

एक सूत्र ने कहा, ''पाकिस्तान से कोई यात्री नहीं होने के चलते इसे हमारे यहां से परिचालित करने का कोई मतलब नहीं है. आशा है कि तनाव दूर होने के बाद हम सेवाएं बहाल करने में सक्षम होंगे.'' सूत्रों ने बताया कि समझा जाता है कि दोनों देशों से कम से कम 40 यात्री अटारी में फंसे हुए हैं.

पाकिस्तान ने बुधवार को अपनी ओर वाघा-लाहौर रेल मार्ग पर ट्रेन के फेरे रद्द कर दिये थे जबकि 27 यात्री भारतीय ट्रेन से पुरानी दिल्ली से अटारी पहुंचे थे. उनमें 23 भारतीय यात्री और तीन पाकिस्तानी यात्री थे. अधिकारियों के अनुसार वाघा स्टेशन मास्टर ने अपने अटारी समकक्ष को संदेश भेजा कि यात्री और पार्सल ट्रेन जो पाकिस्तान की तरफ से अटारी तक आती है, अगले आदेश तक नहीं आएगी.

इससे पहले दिन में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान और भारत के बीच वर्तमान स्थिति के मद्देनजर ट्रेन परिचालन गुरुवार को स्थगित कर दिया गया. देनों देशों के बीच यह ट्रेन सेवा 22 जुलाई 1976 को शुरू हुई थी. लाहौर से यह ट्रेन सोमवार और गुरुवार को रवाना होती है.

पाकिस्तानी पीएम इमरान खान का एलान- पायलट अभिनंदन को कल भारत को वापस करेगा पाकिस्तान

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget