एक्सप्लोरर

सिख लड़की की गुमशुदगी पर भारत ने चार दिनों में दूसरी बार किया पाक राजनयिक को तलब

सरकारी सूत्रों के मुताबिक बुलबुल कौर की गुमशुदगी और उसका पता लगाने में पाक सरकार की निष्क्रियता पर सोमवार को एक बार फिर भारत ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया.

नई दिल्ली: पाकिस्तान में सिख लड़कियों के गायब होने की घटनाओं पर भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के वरिष्ठ राजनयिक को तलब कर सख्त नाराज़गी जताई है. खासतौर पर गुरुद्वारा पंजा साहिब के ग्रंथी की बेटी बुलबुल कौर को लेकर भारत ने अपना ऐतराज दर्ज कराया जो बीते 15 दिनों से लापता है. इस मामले को लेकर सिख समुदाय के लोगों ने भी सोमवार को दिल्ली में पाक उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक बुलबुल कौर की गुमशुदगी और उसका पता लगाने में पाक सरकार की निष्क्रियता पर सोमवार को एक बार फिर भारत ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया. इससे पहले शुक्रवार को भी भारत ने पाक राजनयिक को तलब कर न केवल अपनी नाराज़गी दर्ज कराई थी, बल्कि 48 घंटे के भीतर पता लगाने का भी आग्रह किया था.

गौरतलब है सिखों के पवित्र गुरुद्वारे पंजा साहिब के ग्रंथी प्रीतम सिंह की बेटी बुलबुल कौर बीते करीब 15 दिनों से गायब है. सिख नेताओं के मुताबिक बुलबुल कौर 31 अगस्त को रात 10 बजे अपने घर के करीब ही कचरा फेंकने गई थी. मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी. परिवार द्वारा मामले पर पुलिस-प्रशासन के पास शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अभी तक बुलबुल की कोई खबर नहीं है. परिजनों को डर है कि बुलबुल का जबरन धर्म परिवर्तन कर उसकी शादी किसी मुस्लिम व्यक्ति से न कर दी गई हो.

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हालात को लेकर वैश्विक स्तर से उठने वाली चिंताओं के बावजूद सरकारी सरपरस्ती में पलने वाले धर्मांध तत्वों के अल्पसंख्यक धर्मांतरण का गोरखधंधा बेरोकटोक तरीके से काम कर रहा है. बीते दिनों पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में पंजाब, सिंध के इलाके में हिन्दू, सिख समेत धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचारों, अपहरण व जबरन धर्मांतरण के मामलों को उठाया गया था.

जनवरी 2020 में पाक सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकार रक्षण पर दिए अदालती फैसलों को लागू कराने के लिए एक सदस्यीय आयोग का गठन किया था. इसके अलावा नवम्बर 2019 में एक 22 सदस्यों वाला सर्वदलीय ससंदीय समूह भी जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बनाया गया था. हालांकि इन उपायों का ज़मीनी असर बेनतीजा ही रहा.

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की विसरा में AIIMS जांच टीम को मिले केमिकल ट्रेसेज़  अनुराग-पायल केस में कंगना का कबूलनामा- यहां लड़कियों के साथ होता है सेक्स वर्कर जैसा बर्ताव, मेरे साथ भी हुआ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget