एक्सप्लोरर

पलक झपकते ही तबाह होंगे दुश्मन के रॉकेट-मिसाइल, भारत ने इस खतनारक एयर डिफेंस सिस्टम का किया सफल परीक्षण

DRDO ने 3-4 अक्टूबर को राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में चौथी पीढ़ी के मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस VSHORADS के तीन उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किए.

Indian Army: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में चौथी पीढ़ी की एडवांस टेक्नोलॉजी से बने छोटे आकार की बहुत ही कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली (VSHORADS) के तीन सफल परीक्षण किये.

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह परीक्षण तीन और चार अक्टूबर को तेज गति वाले लक्ष्यों पर किए गए, जिसमें निकट आना, पीछे हटना और क्रॉसिंग मोड शामिल हैं. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सफल परीक्षणों ने सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप “कम समय में परीक्षण और कम समय में उत्पादन” का राह दिखाया है.

चौथी पीढ़ी की मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस है VSHORADS

मंत्रालय ने कहा, “रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ)ने पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में चौथी पीढ़ी की टेक्नोलॉजी से लैस वीएसएचओआरएडीएस (वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम) के तीन उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किए.” बयान में कहा गया कि “वीएसएचओआरएडीएस मिसाइलों के विकास का काम पूरा हो चुका है और दो बनाने वाली एजेंसियों को डेवलपमेंट और प्रोड्यूसर पार्टनर (डीसीपीपी) मोड में जोड़ा गया है.” 

रक्षामंत्री ने भारतीय सेना को दी बधाई

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय सेना को मिसाइल प्रणाली के सफल परीक्षण के लिए बधाई दी है. उन्होंने कहा कि मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस यह नयी मिसाइल हवाई खतरों के खिलाफ सशस्त्र बलों को तकनीकी रूप से और कुशल बनाएगी.

वीएसएचओआरएडीएस व्यक्ति द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में सक्षम वायु रक्षा प्रणाली है जिसे अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) द्वारा अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग भागीदारों के सहयोग से स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है. रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि मिसाइल में फीडबैक कंट्रोल सिस्टम (आरसीएस) और इंटीग्रेटेड एवियोनिक्स सहित कई नये टेक्नोलॉजी शामिल हैं और परीक्षणों के दौरान इसकी सटीक मारक क्षमता सिद्ध हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: क्या है डीआरडीओ का ROV दक्ष, जिसे उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान में किया गया तैनात, जानें खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों में कांग्रेस वॉर रूम चेयरमैन का ऐलान, पूर्व IAS गोपीनाथन को भी जिम्मेदारी
यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों में कांग्रेस वॉर रूम चेयरमैन का ऐलान, पूर्व IAS गोपीनाथन को भी जिम्मेदारी
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
बंगाल की खाड़ी से उठ रहा तूफान, कहां-कहां मचेगी तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट
बंगाल की खाड़ी से उठ रहा तूफान, कहां-कहां मचेगी तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी
विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
Bedwetting In Children: रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
Embed widget