एक्सप्लोरर

'अतीत में जी रहा PAK' शहबाज शरीफ को इंडिया का कड़ा जवाब- आपका तो दुनिया में कोई नहीं देता साथ

Shehbaz Sharif on Jammu Kashmir: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यूएनजीए में आर्टिकल 370 पर बात की और भारत पर कई आरोप लगाए. भारत ने इन आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Pakistan PM Shehbaz Sharif on Jammu Kashmir: भारत की ओर से यूएनजीए में पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर का राग अलागपने पर कड़ा जवाब दिया गया है. शुक्रवार (27 सितंबर) को भारत ने राइट टू रिप्लाई में कहा कि पाकिस्तान अभी भी अतीत में जी रहा है और वह कश्मीर के मामले पर अलग-थलग पड़ा हुआ है. दुनिया का कोई भी देश उसका समर्थन नहीं करता है. 

सरकारी सूत्रों ने इस बारे में एबीपी न्यूज को जानकारी दी कि भारत की ओर से वहां कहा गया कि यहां तक कि कश्मीरी भी विकास और लोकतंत्र के पक्ष में मतदान कर रहे हैं. पाकिस्तान जितनी जल्दी जमीनी हकीकत को स्वीकार कर लेगा, पाकिस्तान के भविष्य के लिए उतना ही बेहतर होगा.

पाक पीएम ने किया कश्मीर का जिक्र

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यूएनजीए में संबोधन के दौरान फिलिस्तीन और जम्मू कश्मीर के मुद्दे का जिक्र किया. शहबाज शरीफ ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे में है. शहबाज शरीफ ने भारत के आंतरिक मामलों में भी इस दौरान दखल की कोशिश की. इसके साथ ही भारत पर कई झूठे और बेबुनियाद आरोप भी लगाए.

कश्मीर के विशेष दर्जे पर की बात

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आर्टिकल 370 का जिक्र करते हुए कहा, 'जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा भारत सरकार को लौटाना चाहिए जिसे अगस्त 2019 में छीना गया था. भारत लगातार कश्मीरियों के हकों को छीनने पर अमादा है. कश्मीर का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे में है इसलिए भारत आर्टिकल 370 हटाने जैसा निर्णय नहीं ले सकता. कश्मीर के डेमोग्राफिक स्ट्रक्चर को भी भारत बदलने की कोशिशें कर रहा है. जम्मू कश्मीर के क्षेत्र में गैरस्थानीय लोगों को बसाया जा रहा है जिसकी पाकिस्तान कड़ी निंदा करता है. भारतीय दमन के बावजूद भी कश्मीर के लोग बुरहान वानी की विचारधारा को कायम रखे हुए हैं.'

इजरायल गाजा युद्ध पर क्या कहा?

शहबाज शरीफ ने इजरायल-गाजा युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि गाजा में नरसंहार को तत्काल रोका जाए. इसके साथ ही शरीफ ने इजरायल की कार्रवाई और हमलों को भी नरसंहार बताया. वो बोले, 'गाजा के लोगों की मौजूदा स्थिति परेशान करने वाली है. ये त्रासदी अब रुक जानी चाहिए. आज दुनिया कठिन चुनौतियों से गुजर रही है. इजरायल का गाजा में नरसंहार, रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध, आतंकवाद में फिर से तेजी, गरीबी का बढ़ना और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे एक बड़ी समस्या हैं.'

ये भी पढ़ें: PAK के दिमाग से नहीं निकल रहा कश्मीर का राग, अब UNGA में शहबाज शरीफ को आया याद!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget