एक्सप्लोरर

भारत में अबतक 47 करोड़ से ज्यादा दी गई वैक्सीन की डोज, करीब 11 करोड़ लोगों को ही लगी है दोनों डोज

16 जनवरी से भारत में कोरोना टीकाकरण शुरू हुआ था और अब तक 47 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. इसमें से सिर्फ 10 करोड़ 42 लाख लोगों को ही दोनों डोज दी गई है.

नई दिल्लीः भारत में कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ और अब तक 47 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी है जिसमें से सिर्फ 10 करोड़ 42 लाख लोगों को ही कोरोना वैक्सीन की दोनो डोज दी जा चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश मे अब तक कुल 47,22,23,639 डोज दी जा चुकी है जिसमे से 36,79,94,586 लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है जबकि 10,42,29,053 लोगों दोनो डोज मिल चुकी है.  केंद्र सरकार की तरफ से अब तक 49 करोड़ 64 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 2 अगस्त तक केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 49,64,98,050 वैक्सीन डोज दी है. राज्यों के पास अभी 3,14,34,654 वैक्सीन डोज उपलब्ध है वहीं 9,84,610 वैक्सीन डोज पाइपलाइन में है जो राज्यों को जल्द मिल जाएंगी. 

2 अगस्त सुबह तक दी गई कुल वैक्सीन डोज में से

- 1,03,11,380 हेल्थकेयर वर्करों को पहली डोज लग चुकी है. जबकि 78,56,466 हेल्थकेयर वर्करों को दोनो डोज दी जा चुकी है.
- 1,79,78,353 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली डोज और 1,13,65,816 हेल्थकेयर वर्करों को दोनो डोज़ मिल चुकी है.
- 18 से 44 आयुवर्ग में 15,70,22,578 लोगों पहली डोज मिल चुकी. वहीं 88,94,835 लोगों को दोनो डोज मिल गई है.
- 45 से 59 आयुवर्ग में 10,65,50,619 लोगों को पहली और 3,94,29,559 दोनो डोज मिल गई है.
- 60 साल से ज्यादा उम्र के 7,61,31,656 लोगों को पहली डोज और 3,66,82,377 लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है. 

हाल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ट्वीट कर जानकारी दी थी की हर महीने वैक्सीन सप्लाई में बढ़ोतरी हो रही है. मई के महीने में जहां करीब साढे 7 करोड़ वैक्सीन डोज केंद्र ने राज्यों को दी थी वो जून में बढ़कर 11.46 करोड़ डोज हो गई और जुलाई में इसकी संख्या बढ़कर 13.50 करोड़ डोज हो गई है. हालांकि जुलाई के 13.50 करोड़ वैक्सीन डोज में पहली और दूसरी डोज दोनो है. वहीं अगस्त के महीने इस संख्या और बढ़ने की उम्मीद है. 

हाल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में बताया गया है सरकार अगस्त से दिसंबर के बीच 135 करोड़ कोविड वैक्सीन की खरीद करेगी. इसमें 50 करोड़ कोविशील्ड, 40 करोड़ कोवैक्सीन, 30 करोड़ बायो ई, 10 करोड़ स्पुतनिक वी और 5 करोड़ ज़ाइडस कैडिला डीएनए वैक्सीन शामिल है.

जयपुर के अमागढ़ किले पर भगवा बनाम मीणा झंडे को लेकर क्यों विवाद छिड़ा है, क्या है पूरा मामला, अब तक क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन मामले पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन मामले पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget