एक्सप्लोरर

Covid Update: पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 1100 के करीब नए मामले, एक्टिव केस में मामूली गिरावट दर्ज

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 15 हजार 200 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 फीसदी है.

Coronavirus India Update: भारत में कोरोना संक्रमण का कहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 1,082 नए मामले सामने आए और 7 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी. अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 59 हजार 447 हो गई है. पिछले 24 घंटे में एक हजार से अधिक लोग ठीक भी हुए है. इसी के साथ कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 15 हजार 200 रह गई.      

देश में अब तक करीब 220 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 1 लाख 67 हजार 659 ने कोरोना से बचाव करने के लिए वैक्सीन ली.

कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 486 पहुंच गया. 24 घंटे में कुल 7 मौत के मामले में केरल के 2 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का दोबारा मिलाते हुए हुए वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े गए हैं. संक्रमण से मौत के पांच मामले सामने आए हैं, उनमें से दो दिल्ली और एक-एक मरीज महाराष्ट्र, सिक्किम और उत्तर प्रदेश के शामिल है.

देश में संक्रमण दर

नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 15 हजार 200 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 फीसदी है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 505 की कमी दर्ज की गई है. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.78 फीसदी है.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी तक कुल 4 करोड़ 41 लाख 13 हजार 761 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.71 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

कोरोना के पिछले आंकड़े

भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

ये भी पढ़ें: Covid: ऑस्ट्रेलिया की दो तिहाई आबादी कोविड की चपेट में आई, भारत में भी खतरा टला नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2110 करोड़ की ठगी, एजेंट्स को मिलता था मोटा कमीशन, अब ED ने लिया एक्शन
2110 करोड़ की ठगी, एजेंट्स को मिलता था मोटा कमीशन, अब ED ने लिया एक्शन
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
भारत में अब लू भी मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा, जानिए इससे क्या बदलेगा
भारत में अब लू भी मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा, जानिए इससे क्या बदलेगा

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget