एक्सप्लोरर

India In UN: 'बार-बार राग अलापने से कश्मीर तुम्हारा नहीं हो जाएगा', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी गुम

India In UN: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा था, इस पर भारतीय प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान को दो टूक जवाब दिया.

India In UN: संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने शुक्रवार (14 मार्च) को जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तानी दावों और बयानों की कड़ी आलोचना की. उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार जम्मू-कश्मीर का राग अलापने से भारत का यह अभिन्न हिस्सा पाकिस्तान का नहीं हो जाएगा. पार्वथानेनी ने साफ लहजे में कहा कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा.

पार्वथानेनी ने दुनियाभर में इस्लामोफोबिया से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए चल रही UN बैठक में पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाई. पाकिस्तान के यूएन में हालिया बयान पर भारत का जवाब पढ़ते हुए उन्होंने कहा, 'हमेशा की तरह अपनी आदत के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव ने आज एक बार फिर भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का बेवजह संदर्भ दिया. बार-बार जम्मू-कश्मीर की बात निकालने से न तो उनका इस इलाके पर दावा मान्य होगा और न ही सीमा पार आतंकवाद को पालन को उचित ठहराया जा सकेगा.' उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान की इस तरह की कोशिशें इस वास्तविकता को नहीं बदलेंगे कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा.'

भारत सरकार की ओर से हरिश पार्वथानेनी का यह बयान शुक्रवार को भारत द्वारा पाकिस्तान के उन आरोपों को खारिज करने के बाद आया, जिसमें पाकिस्तान ने अपने यहां ट्रेन हाईजैक में भारत की भूमिका बताई थी. भारत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि दुनिया अच्छी तरह से जानती है कि वैश्विक आतंकवाद का असली केंद्र कहां है.

'भारत सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी में से एक'
हरीश पार्वथानेनी ने यूएन सत्र में बताया, 'भारत विविधता और बहुलवाद की धरती है. भारत में 20 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम है और यह दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी में से एक है. भारत मुसलमानों के खिलाफ धार्मिक असहिष्णुता की घटनाओं की निंदा करने में यूएन के सदस्य के तौर पर एकजुट है.' हरीश ने यह भी कहा कि धार्मिक भेदभाव, घृणा और हिंसा से मुक्त दुनिया को बढ़ावा देना भारत के लिए हमेशा से ही जीवन जीने का एक तरीका रहा है.

यह भी पढ़ें...

Jaffar Express Hijack: पाक सरकार ने अपने लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया? ट्रेन हाईजैक में 21 नहीं 214 बंधक मरे! जानें BLA ने क्या-क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget