एक्सप्लोरर

US रिपोर्ट में दावा- भारत में 2018 में हिन्दू संगठनों ने पूरे साल किए अल्पसंख्यकों पर हमले, विदेश मंत्रालय ने नकारा

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट-2018, 21 जून को प्रकाशित किया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि भारत में अल्पसंख्यकों पर हमले कट्टर हिन्दूवादी संगठनों के द्वारा किए जाते हैं.

नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा प्रकाशित धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट-2018 को भारत ने सिरे से खारिज किया है. इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि भारत में कट्टर हिन्दू संगठनों के द्वारा अल्पसंख्यकों पर हमले पूरे साल किए गए हैं. रिपोर्ट का प्रकाशन 21 जून को किया गया है. इसके बाद से इसपर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है.

भारत ने रिपोर्ट को किया खारिज

रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि इसका कोई आधार नहीं है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत अपने धर्मनिरपेक्ष छवि और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र होने पर गर्व करता है और यहां सभी लोग सादगी से रहते हैं. उन्होंने कहा कि देश में सदभाव और समावेशी सोच है और यहां के सभी नागरिकों को संवैधानिक तौर पर मूल अधिकार दिए गए हैं जिसमें अल्पसंख्यक भी शामिल हैं.

बीजेपी ने कहा ये पीएम मोदी के खिलाफ पूर्वाग्रह

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस रिपोर्ट को नरेंद्र मोदी सरकार और बीजेपी के प्रति पूर्वाग्रह से प्रेरित और झूठा बताया है. बीजेपी नेता अनिल बलूनी ने कहा कि इस तरह के ज्यादातर मामलों में स्थानीय विवादों और अपराधी तत्वों का हाथ होता है. वहीं, जब कभी जरूरत हुई तो प्रधानमंत्री और पार्टी के अन्य नेताओं ने अल्पसंख्यकों और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के विरूद्ध हुई हिंसा की कड़ी अलोचना की है.

अनिल बलूनी का बयान 

बीजेपी के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा, ‘‘2018 की अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट मोदी सरकार और बीजेपी के प्रति पूर्वाग्रह से प्रेरित है. इस रिपोर्ट की मूल अवधारणा कि यहां अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा के पीछे कोई षडयंत्र है, सरासर झूठ है.’’

भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं की जड़ें गहरी- बीजेपी

बीजेपी नेता ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं की जड़ें बहुत गहरी हैं. लेकिन दुर्भाग्यवश इन तथ्यों को इस रिपोर्ट में बिलकुल नजरंदाज कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत में विश्वास करती है. मोदी सरकार द्वारा आरंभ और कार्यान्वित की गई बड़ी योजनाओं से समाज के हर जाति, धर्म और क्षेत्र के लोगों को लाभ हुआ है. अनिल बलूनी ने कहा कि भारत की जनता ने भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी और एनडीए के विकास एजेंडे में पूर्ण विश्वास जताया है.

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा की यात्रा को लेकर पाकिस्तान ने तय की शर्तें, भारत के सभी प्रस्तावों किया विरोध

शमी की हैट्रिक से भारत ने वर्ल्ड कप में पूरा किया जीत का अर्धशतक, अफगानिस्तान को 11 रनों से हराया

बंगाल: हिंसा प्रभावित भाटपारा का दौरा करके लौटा BJP प्रतिनिधिमंडल, फिर हुई झड़पें जम्मू-कश्मीर: शोपियां के कीगम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget