एक्सप्लोरर

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या करीब 43 हजार, अब तक 1,389 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या करीब तैंतालीस हजार, अब तक तेरह सौ नवासी लोगों की मौत.ग्यारह हजार सात सौ से ज्यादा मरीज ठीक हुए, बीमारी से ठीक होने वालों का प्रतिशत 27.45 पहुंचा.

नई दिल्ली:  देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में रियायत दिए जाने के बीच, कोविड-19 के कारण मौत के मामले सोमवार को 1,389 हो गए और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 42,836 पर पहुंच गयी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मौत के 83 मामले सामने आए और रोगियों की संख्या में रिकार्ड 2,573 की वृद्धि दर्ज की गयी.

मंत्रालय के अनुसार, इस समय 29,685 संक्रमित रोगियों का उपचार चल रहा है, वहीं 11,761 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं. एक रोगी देश छोड़कर जा चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस प्रकार अब तक इस बीमारी से करीब 27.45 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं.’’ देश में कोविड-19 के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

मंत्रालय ने बताया कि रविवार शाम से अब तक संक्रमण से मौत के 83 मामले आए हैं जिनमें से 28 अकेले गुजरात से हैं. इनके अलावा मौत के 27 मामले महाराष्ट्र से, नौ मध्य प्रदेश से, छह राजस्थान से, तीन आंध्र प्रदेश से, दो-दो पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश से एवं एक-एक मामले हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक व उत्तराखंड से आए हैं.

देश में अब तक कुल मौत के मामलों को देखें तो सर्वाधिक ऐसे मामले महाराष्ट्र से आए हैं जहां 548 लोग इस महामारी के कारण जान गंवा चुके हैं. गुजरात में 290, मध्य प्रदेश में 165, राजस्थान में 71, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 45, आंध्र प्रदेश में 36 तथा पश्चिम बंगाल में 35 लोगों की जान कोरोना वायरस की वजह से जा चुकी है.

तमिलनाडु में अब तक 30 लोगों की मृत्यु संक्रमण के कारण हो चुकी है, वहीं तेलंगाना में 29, कर्नाटक में 26, पंजाब में 21, जम्मू कश्मीर में आठ, हरियाणा में पांच तथा केरल एवं बिहार में चार-चार लोगों की मृत्यु हो चुकी है. मंत्रालय के अनुसार, झारखंड में कोविड-19 से तीन, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, असम तथा उत्तराखंड में एक-एक रोगी की मौत हो चुकी है.

हालांकि सोमवार को अनेक राज्यों से प्राप्त आंकड़ों के संकलन से पीटीआई द्वारा तैयार की गयी तालिका के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 43,685 पहुंच गयी है तथा मौत के कुल 1,413 मामले हो गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित आंकड़ों में अंतर है जिसके लिए अधिकारी राज्यवार मामले निर्धारित करने में होने वाली प्रक्रियागत देरी को वजह बताते हैं.

सोमवार की शाम को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र से आए हैं जिनकी संख्या 12,974 है, इसके बाद गुजरात में 5,428, दिल्ली में 4,549, तमिलनाडु में 3,023, मध्य प्रदेश में 2,942, राजस्थान में 2,886 और उत्तर प्रदेश में 2,742 मामले संक्रमण के आए हैं.

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या बढ़कर 1,650 हो गयी है तो तेलंगाना में 1,082, पंजाब में 1,102, पश्चिम बंगाल में 963, जम्मू कश्मीर में 701, कर्नाटक में 642, बिहार में 517 और केरल में 500 मामले आए हैं.

हरियाणा में अब तक 442 लोग संक्रमण से ग्रस्त हो चुके हैं, वहीं ओडिशा में 163, झारखंड में 115, चंडीगढ़ में 94, उत्तराखंड में 60, छत्तीसगढ़ में 57, असम में 43, लद्दाख में 41, हिमाचल प्रदेश में 40, अंडमान निकोबार में 33, त्रिपुरा में 16, मेघालय में 12, पुडुचेरी में आठ, गोवा में सात, मणिपुर में दो, मिजोरम तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप
कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों के मेंटेनेंस का बढ़ा खर्च
कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों का बढ़ा खर्च
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Embed widget