एक्सप्लोरर

Covid-19 Update: लगातार सातवें दिन कोरोना के एक हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

देश में लगातार 1 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे हैं. अगर पिछले 24 घंटे की बात की जाये तो कोविड-19 के पिछले 24 घंटे में 1 हजार 190 नए मामले सामने आए है.

Coronavirus News: भारत में कोरोना संक्रमण का कहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. अगर पिछले 24 घंटे की बात की जाये तो कोविड-19 के पिछले 24 घंटे में 1 हजार 190 नए मामले सामने आए. जिसके बाद से देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 55 हजार 828 हो गई है.

दूसरी ओर कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 16 हजार 243 रह गई है. जबकि पिछले 24 घंटे में 1 लाख 23 हजार 859 लोगों ने कोरोना से बचाव करने के लिए वैक्सीन ली है. पिछले 26 अक्टूबर को कोरोना के 830 मामले दर्ज हुए थे. उसके बाद से लगातार सातवें दिन 1 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे है.

मौत के आंकड़े

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी नए आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते दिन कोरोना से 1 हजार 373 मरीजों की मौत होने से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 452 हो गई है. इन 1373 मौत में पंजाब के 1369 और केरल के दो लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का दोबारा मिलाते हुए हुए वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े गए हैं.

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के चार मामले सामने आए हैं, उनमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और राजस्थान के एक-एक मरीज शामिल हैं.

देश में संक्रमण दर

नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 16 हजार 243 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.04 फीसदी है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 1 हजार 375 की कमी दर्ज की गई है. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.78 फीसदी है.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी तक कुल 4 करोड़ 41 लाख 9 हजार 133 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

कोरोना के पिछले आंकड़े

देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. 

ये भी पढ़ें:

‘जिमी जिमी आजा आजा’... चीन में खाली बर्तन दिखाकर गाया जा रहा बप्पी लाहिरी का गाना, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget