एक्सप्लोरर

कारगिल: भारी बर्फबारी के बीच सहारा बना 'India Post', लोगों तक पहुंचाया खाने पीने का सामान

पिछले कई साल की तुलना में इस साल कारगिल में भारी बर्फबारी देखने को मिली. जिससे लोगों का जन जीवन काफी प्रभावित हुआ. ऐसे में इंडिया पोस्ट के कर्मचारियों ने लोगों तक खाने पीने का सामान पहुंचाया है.

कारगिल: कारगिल में कड़ाके की ठंड के बीच 'इंडिया पोस्ट' के कर्मचारियों का जज्बा देखने को मिला. भारी बर्फबारी और रास्ता बंद होने के चलते एक आम आदमी की दिक्कतें बढ़ती दिखाई दे रहीं तो इस बीच लोगों के लिए इंडिया पोस्ट एक मात्र सहारा बना है. लोगों तक करीब 16 टन की सामाग्री उनके द्वारा पहुंचाई गईं. जिसमें सब्जियां, फल, दवाईयां, दालें आदि के इलावा अन्य जरूरत की चीजें शामिल थीं. पर सबसे बड़ी बात यह रही कि इंडिया पोस्ट के कर्मचारियों को कारगिल में अपने दफ्तर से हेलीपैड तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती थी. सड़क पर शीशे जैसी कोहरे की परत पर गाड़ी ले जाने के लिए उनके द्वारा पहले कई किलोमीटर तक सड़क पर रेत डाली गई जिसके बाद वह कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद वहां पहुंच पाए और लोगों तक खाने पीने का सामान पहुंचाया.

बता दें कि नवनिर्मित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख हर साल भीषण बर्फबारी के चलते करीब छह महीनों के लिए देश के अन्य राज्यों से कटा रहता है. ना केवल अन्य राज्यों के साथ बल्कि लद्दाख के अंदरूनी इलाके भी एक दूसरे से कटे रहते हैं. भारी बर्फबारी के बाद शून्य से करीब 30 डिग्री तक पारा गिरने के कारण सड़कों पर कोहरे की शीशे जैसी परत जमा हो जाती है और इसपर किसी वाहन का चलना तो दूर बल्कि कई बार तो पैदल चलने में भी काफी दिक्कत आती है. ऐसे में इंडिया पोस्ट बढ़चढ़ कर मदद कर रहा है.

वहीं, स्थानीय लोगों ने उनके इस प्रयास की सरहाना की है. एक स्थानीय निवासी मोहम्मद अली ने बताया कि इस बार बहुत ज़्यादा बर्फबारी हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार ने आश्वासन दिलाया था कि इस साल रास्ता खुला रखने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ. साथ ही प्राइवेट कुरियर भी सामान डिलीवर नहीं कर रहे हैं. अली ने कहा कि एक व्यवसाई होने के कारण उसने अपना कुछ सामान ट्रक के जरिए भी मंगवाया था जो कि अब उसे रास्ता बंद होने के कारण मजबूरन किराए के घर में रखना पड़ा. लेकिन इंडिया पोस्ट के कर्मचारियों ने हमारी बहुत मदद की जिसके लिए हम उनका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं.

गौरतलब है कि पिछले कई सालों की तुलना में इस बार कश्मीर घाटी के साथ-साथ लद्दाख में जबरदस्त बर्फबारी और ठंड का प्रकोप देखने को मिला. कारगिल और द्रास की बात करें तो वहां तापमान शून्य से 35 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया. ऐसे में लोगों के लिए आम जनजीवन व्यतीत करना बहुत ही मुश्किल हो गया है.

ये भी पढ़ें

BJP सांसद रमेश बिधूड़ी का Coronavirus को लेकर अजीबोगरीब बयान, कहा- आदाब करने से हो सकती है ये बीमारी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की गाड़ी को पुलिस ने रोका, जानें क्या है पूरा मामला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget