एक्सप्लोरर

India US relations: 'आतंकियों को अब घर में घुसकर मारा जाता है', पीएम मोदी के इस बयान पर क्या बोला अमेरिका

पीएम मोदी के बयान पर बाइडेन प्रशासन ने टिप्पणी की है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को तनाव से बचने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए कहा है.

India US relations: अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हालिया बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जहां दोनों नेताओं ने दावा किया था कि भारत आतंकवादियों को उनके घरों में मारने से नहीं हिचकिचाएगा. इस मामले पर बाइडेन प्रशासन ने कहा कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को तनाव से बचने और बातचीत के माध्यम से समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित किया है, लेकिन वह इस मामले में शामिल नहीं होगा. बता दें कि, पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि आज देश में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को तनाव से बचने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए कहा है. दरअसल, प्रवक्ता मैथ्यू मिलर एक प्रेस काफ्रेंस कर रहे थे इस पर मीडिया ने सवाल किया कि क्या बाइडेन प्रशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी से चिंतित है कि जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत आतंकवादियों को उनके घरों में मारने में संकोच नहीं करेगा, इस पर प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, "जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, अमेरिका इस मामले पर बीच में नहीं पड़ेगा. लेकिन हम भारत और पाकिस्तान दोनों को तनाव से बचने और बातचीत के माध्यम से समाधान खोजने के लिए प्रयास करते रहेंगे.

एक्शन लेने पर नहीं करेंगे विचार- मैथ्यू मिलर

इस दौरान जब प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से मीडिया द्वारा पूछा गया कि खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश को लेकर अमेरिका ने भारत पर कोई प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया है, तो मिलर ने कहा, "मैं कभी भी किसी भी प्रतिबंध की कार्रवाई का विचार नहीं करने जा रहा हूं, इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी प्रतिबंध लगने वाला है. लेकिन जब आप मुझसे प्रतिबंधों के बारे में बात करने के लिए कहते हैं, तो यह कुछ ऐसा है जिस पर हम खुलकर बातचीत नहीं करते हैं. बता दें कि, गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है और उसने बार-बार भारत के खिलाफ धमकियां जारी की हैं.  गौरतलब है कि अमेरिकी न्याय विभाग ने पहले दावा किया था कि एक भारतीय सरकारी कर्मचारी, जिसकी पहचान कथित तौर पर पन्नू की हत्या करने के लिए एक हिटमैन को नियुक्त करने के लिए गुप्ता को भर्ती किया था, जिसे अमेरिकी अधिकारियों ने नाकाम कर दिया था. पिछले साल भारत ने नाकाम हत्या की साजिश के आरोपों की जांच के लिए एक समिति बनाई थी.

क्या है मामला?

बता दें कि, बीते उत्तराखंड के ऋषिकेश में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आज देश में एक मजबूत सरकार है. इसके तहत 'मज़बूत मोदी सरकार, आतंकवादियों को घर में घुस के मारा जाता है'. भारतीय तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन गया है. पीएम मोदी ने कहा कि 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 निरस्त किया गया. साथ ही ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून बनाया गया, यह हमारी मजबूत सरकार थी जिसने संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया और सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण मिला. पीएम ने कहा था कि भारत ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि वह सीमा पार आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और इस्लामाबाद के साथ संबंधों को सुधारने के लिए वह आतंकवाद को अलग नहीं रख सकता. ऐसा अनुकूल माहौल बनाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद पर है जिसमें कोई आतंक या हिंसा न हो.

भारत आतंकवाद से निपटने के लिए सब कुछ करेगा- राजनाथ

हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर पाकिस्तान की मंशा साफ है तो उसे सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए. अगर पाकिस्तान आतंकवाद के जरिए भारत को अस्थिर करने का प्रयास करता है, तो उसे परिणाम भुगतने होंगे. पाकिस्तान को आतंकवाद को नियंत्रित करने की जरूरत है. सिंह ने कहा कि यदि पाकिस्तान सोचता है कि वह इसे कंट्रोल करने में सक्षम नहीं है,  तो भारत एक पड़ोसी है. अगर वे भारत की मदद लेना चाहते हैं, तो उन्हें लेनी चाहिए. भारत आतंकवाद से निपटने के लिए हर तरह की मदद देने को तैयार है. उन्होंने कहा, "वे हमारे पड़ोसी हैं और अगर उनकी मंशा साफ है कि आतंकवाद खत्म होना चाहिए तो उन्हें खुद ऐसा करना चाहिए या भारत से मदद लेनी चाहिए. हम दोनों आतंकवाद खत्म कर सकते हैं. हाल ही में एक टीवी साक्षात्कार में की गई उनकी 'घुस के मारेंगे' टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आतंकवाद से निपटने के लिए सब कुछ करेगा. उन्होंने कहा, "हम आतंकवादियों को भारतीय सीमा के भीतर काम करने की अनुमति नहीं देंगे. हम इसे रोकने के लिए सब कुछ करेंगे. सवाल पूछे जाने पर कि क्या सीमा पार ऐसी कार्रवाई की जा सकती है, उन्होंने कहा, 'हम देखेंगे कि क्या हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
'वो लापरवाही के दोषी...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय पर VHP अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान
'वो लापरवाही के दोषी...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय पर VHP अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान
भारत सरकार के एक्शन पर आया WhatsApp का बयान, कहा- 'यूजर्स की...'
भारत सरकार के एक्शन पर आया WhatsApp का बयान, कहा- 'यूजर्स की...'
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें

वीडियोज

बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे? जानिए डिटेल्स
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे?
Embed widget