एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: पाकिस्‍तान पर कब, कहां और कैसे होगा हमला, किसने किया प्‍लान, किसने दिया फाइनल अप्रूवल? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

Operation Sindoor Inside Story: ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी बहुत कम लोगों को थी, हमले पर लास्ट कॉल एनएसए अजीत डोभाल का था. उनसे सिग्नल मिलते ही इंडियन एयरक्राफ्ट ने आतंकी ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए.

India Strikes in Pakistan: पहलगाम में हुई 26 बेगुनाह भारतीयों की हत्या का बदला भारत ने ले लिया है. 6-7 मई की दरमियानी रात में भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पूरा पाकिस्तान हिल गया. भारत के हमले में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के हेडक्वार्टर तबाह हो गए हैं. 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया था, जहां करीब 900 आतंकी मौजूद थे. 

क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान पर इतने बड़े अटैक का अंतिम फैसला लेने वाला शख्स कौन है और किसने ऑपरेशन सिंदूर की कमान संभाली, आइए आपको बताते हैं ऑपरेशन की पूरी इनसाइड स्टोरी-

शुरुआत से अंजाम तक पूरे ऑपरेशन सिंदूर की कमान नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल ने संभाली. एनटीआरओ की भी इसमें अहम भूमिका रही. एनएसए अजीत डोभाल ने स्पेशल टीम के साथ ऑपरेशन का नेतृत्व किया. ऑपरेशन के लिए बेहद खास टीम तैयार की गई और कंट्रोल रूम बनाया, जिसकी कमान पूरी तरह से एनएसए अजीत डोभाल के पास थी.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहले चरण में पाकिस्तान के अंदर चल रही गतिविधियों के बारे में इंटेलीजेंस इनपुट इकट्ठा किया गया, फिर उन ठिकानों की सिलसिलेवार तरीके से पहचान की गई, जहां पर आतंकियों ने अपना नया ठिकाना बनाया था. इसके बाद उन सभी टार्गेट्स को चुना गया, जहां पर संभावित तौर पर हमले किए जाने थे. भारत ने इन सभी ठिकानों पर पैनी नजर बनाए रखी और हर हरकत की मॉनिटरिंग चल रही थी. अजीत डोभाल ने हमले का पुख्ता प्लान तैयार करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें इसके बारे में बताया.

प्लान पर पीएम मोदी और अजीत डोभाल ने काफी चर्चा की और फिर ये फैसला लिया गया कि ऑपरेशन सिंदूर के टारगेट सिर्फ आतंकी ठिकाने होंगे. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ऑपरेशन को अंतिम रूप दिया गया, जिसके बाद एनएसए फिर पीएम मोदी से मिले और प्रधानमंत्री मोदी से हरी झंडी मिलते ही उन्होंने आगे की तैयारियां शुरू कर दीं. हमले की जानकारी बहुत कम लोगों को दी गई थी और एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जिसकी कमान एनएसए अजीत डोभाल संभाल रहे थे. 

6 मई को देर रात एनएसए अजीत डोभाल से सिग्नल मिलते ही इंडियन एयरक्राफ्ट ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के लिए आसमान में उड़ गए और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया.

 

यह भी पढ़ें:-
Operation Sindoor: पाकिस्तान और PoK में भारत ने करीब 900 आतंकियों पर दागीं मिसाइलें, तबाह किए लॉन्च पैड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget