एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: पाकिस्तान और PoK में भारत ने करीब 900 आतंकियों पर दागीं मिसाइलें, तबाह किए लॉन्च पैड

Indian Army Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, भिंबर, चक अमरू, सियालकोट में आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया.

पाकिस्तान की जमीन से भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले आतंक के आकाओं के  लॉन्च पैड भारतीय सेना तबाह कर दिए हैं. 6-7 मई की रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एक के बाद एक हमले किए और उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया. खुफिया सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के करीब 900 आतंकियों को निशाना बनाया गया. 

22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की जिस तरह निर्मम तरीके से हत्या की गई, उससे पूरा भारत आक्रोश में था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से इस बात का ऐलान कर दिया था कि हमले के आतंकियों और उनके मददगारों को धरती के आखिरी छोर से भी उखाड़ फेकेंगे और पहलगाम हमले के ठीक 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया.

जहां हुआ हमला वहां कितने आतंकी मौजूद थे-

  • बहावलपुर- 250 से ज्यादा
  • मुरीदके- 120 से ज्यादा
  • मुजफ्फराबाद- 110-130 से ज्यादा
  • कोटली- 75-80
  • गुलपुर- 75-80
  • भिंबर- 60
  • चक अमरू- 70-80
  • सियालकोट- 100

कहां था किस आतंकी संगठन का ठिकाना-

  • बहावलपुर के मरकज सुभान अल्लाह में जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना
  • मुरीदके के मरकज तैयबा में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना
  • तहरा कलां के सरजल में जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना
  • सियालकोट के मेहमूना जोया में हिजबुल मुजाहिदीन का ठिकाना
  • बरनाला के मरकज अहले हदीत में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना
  • कोटली के मरकज अब्बास में जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना
  • कोटली के मसकर राहील शाहिद में हिजबुल मुजाहिदीन का ठिकाना
  • मुजफ्फराबाद के शवाई नल्ला कैंप में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना
  • मुजफ्फराबाद के सैयदना बिलाल कैंप में जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना

भारत ने हमले को लेकर कहा कि यह अभियान 'केंद्रित और सटीक' था. भारत ने साथ ही कहा कि उसके पास पहलगाम हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों की स्पष्ट संलिप्तता की ओर इशारा करने वाले विश्वसनीय सुराग और सबूत हैं. इन सटीक हमलों के बाद भारत ने विश्व के कई देशों से संपर्क साधा और उनके वरिष्ठ अधिकारियों को पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने अमेरिकी एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की और उन्हें की गई कार्रवाइयों की जानकारी दी.

यह भी पढ़ें:-
Operation Sindoor: पाकिस्तान में भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर ओवैसी बोले- 'जय हिंद! पूरी तरह नष्ट कर देना...'

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget