एक्सप्लोरर

समंदर में दहाड़ेगा भारत, 33 हजार करोड़ से बनाएगा 3 सबमरीन, जानें प्लान?

भारतीय नौसेना के लिए 3 और कलवरी क्लास पनडुब्बियां बनाने का प्रस्ताव आया है. इस योजना में करीब 33,000 करोड़ रुपये की लागत लगेगी.

भारतीय नौसेना की सबमरीन ताकत बढ़ाने के लिए 3 और कलवरी क्लास सबमरीन बनाने की तैयारी की जा रही है. इन सबमरीन का निर्माण मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) में फ्रांस की नेवल ग्रुप की मदद से किया जा सकता है. इनकी अनुमानित लागत करीब 33,000 करोड़ रुपये बताई गई है. 

भारतीय नौसेना के पास पहले से 6 कलवरी क्लास सबमरीन हैं. ये डीजल-इलेक्ट्रिक सबमरीन हैं, जिन्हें समुद्र में दुश्मन के जहाजों और सबमरीन का पता लगाने और जरूरत पड़ने पर हमला करने जैसे कामों के लिए बनाया गया है. नौसेना के सामने पुरानी सबमरीन को धीरे-धीरे बदलने और अपनी ताकत बनाए रखने की चुनौती है. ऐसे में तीन और कलवरी क्लास सबमरीन का प्रस्ताव मौजूदा क्षमता को बनाए रखने की योजना का हिस्सा है. इससे देश में सबमरीन बनाने का काम भी जारी रह सकता है.

पाकिस्तान और चीन की नौसैनिक ताकत भी चिंता का विषय

भारत के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी समुद्री सुरक्षा बनाए रखना अहम है. पाकिस्तान चीन की मदद से हंगोर क्लास की मॉर्डन सबमरीन हासिल कर रहा है. इनमें एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जो नॉर्मल डीजल-इलेक्ट्रिक सबमरीन की तुलना में पानी के भीतर अधिक समय तक रहने में मदद करती है. भारत की योजना में नई सबमरीन बनाने के साथ मौजूदा सबमरीन को आधुनिक तकनीक से बेहतर करना भी शामिल है. हालांकि, भारत और पाकिस्तान की सबमरीन की क्षमता की तुलना केवल उनकी संख्या से नहीं की जा सकती. हथियार, सेंसर,  ट्रेनिंग और रखरखाव जैसे कई पहलू भी अहम होते हैं.

नई पनडुब्बियों में क्या बदलाव हो सकते हैं?

कलवरी क्लास सबमरीन में पहले के मुकाबले बेहतर तकनीक और मॉर्डन वेपन सिस्टम शामिल किए जाने की बात सामने आई है. रिपोर्टों के अनुसार, इनमें नए टॉरपीडो और मिसाइलों को शामिल करने की प्लान पर विचार किया जा रहा है. इन सबमरीन के प्रोडक्शन से मझगांव डॉक और उससे जुड़ी भारतीय कंपनियों को भी काम मिल सकता है. इससे देश में पनडुब्बी निर्माण का अनुभव और तकनीकी कौशल बढ़ाने में मदद मिलेगी.

प्रोजेक्ट 75(I) से कैसे अलग है यह योजना?

भारत 6 मॉर्डन सबमरीन बनाने के लिए प्रोजेक्ट 75(I) पर भी काम कर रहा है. इस प्रोजेक्ट में जर्मनी की कंपनी थाइसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स (TKMS) के साथ सहयोग की योजना है. इन सबमरीन में AIP तकनीक शामिल करने का प्रस्ताव है, जिससे वे लंबे समय तक पानी के भीतर रह सकेंगी. 3 एक्सट्रा कलवरी क्लास सबमरीन की योजना और प्रोजेक्ट 75(I) अलग-अलग परियोजनाएं हैं. एक का मकसद मौजूदा कलवरी क्लास लाइन को आगे बढ़ाना है, जबकि दूसरी परियोजना ज्यादा मॉर्डन और AIP तकनीक वाली सबमरीन तैयार करने पर ध्यान है. दोनों योजनाओं की प्रगति और अंतिम समय-सीमा सरकारी मंजूरी और डील पर डिपेंड करेगी.

भारत की समुद्री सुरक्षा के लिए क्यों अहम है यह कदम?

सबमरीन समुद्र में निगरानी, दुश्मन के जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर हमले की क्षमता देती हैं. इसलिए नौसेना के लिए पर्याप्त संख्या में आधुनिक सबमरीन बनाए रखना महत्वपूर्ण है.

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'अब नई रणनीति के साथ करेंगे वापसी', रिहाई के बाद बोले CJP नेता आशुतोष रांका
'अब नई रणनीति के साथ करेंगे वापसी', रिहाई के बाद बोले CJP नेता आशुतोष रांका
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget