एक्सप्लोरर

In Depth: पढ़ें, 8 से 12 मई के बीच देशभर में कहां आएगा तूफान, होगी तेज बारिश और पड़ेंगे ओले

उत्तर भारत को हिला कर रख देने वाले आंधी-तूफान के देशभर में फैलने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग का ये भी कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली में आज दोपहर में तेज हवाएं चलने के बाद बारिश भी हो सकती है.

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने आज से लेकर 12 तारीख तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. इस पूर्वानुमान में उत्तर भारत को हिला कर रख देने वाले आंधी-तूफान के देशभर में फैलने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग का ये भी कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली में आज दोपहर में तेज हवाएं चलने के बाद बारिश भी हो सकती है.

अभी बीती रात आए आंधी-तूफान ने उत्तर भारत को झकझोर कर रख दिया था. सोमवार रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान ने दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दी. इसके बाद एनसीआर में धूल भरी आंधी आई जिसकी वजह से कई जगहों पर बिजली गुल हो गई, कई पेड़ गिर गए और हल्की बूंदाबांदी भी हुई.

राहत की बात ये है कि इस तूफान के बाद किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं आई है. वहीं, दिल्ली और हरियाणा के बाद तूफान ने उत्तराखंड और हिमाचल का रुख किया है.

पढ़ें, आज से 12 तारीख तक देश का मौसम कैसा रहने वाला है

आठ मई:

  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऐसे इलाकों में ओले पड़ सकते हैं जहां इंसानी आबादी नहीं है. आंधी-तूफान और बेहद तेज़ हवाओं के चलने की भी आशंका है. वहीं, 50-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की भी आशंका जताई जा रही है.
  • हरियाणा के भी ऐसे इलाके जहां इंसानी आबादी नहीं, वहां आंधी-तूफान और बेहद तेज़ हवाओं के चलने की आशंका. यहां हवा 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की आशंका जताई जा रही है.
  • ऐसे ही हालात देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हिमालय से सटे इलाकों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हो सकते हैं.
  • जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में आंधी-तूफान के साथ-साथ बेहद तेज़ हवाओं के चलने की आशंका है.
  • तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के ऐसे इलाके जहां इंसानी आबादी नहीं है, वहां भी भारी बारिश होने की आशंका है.
  • इन सबके उल्टे महाराष्ट्र के विर्दभ के दो इलाकों के लोगों को लू की मार झेलनी पड़ सकती है.

नौ मई:

  • हिमालय से सटे इलाकों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी-तूफान और बेहद तेज़ हवाओं के चलने की आशंका है. ऐसे इलाके जहां इंसानी आबादी नहीं है, वहां भी ओले पड़ने की भी आशंका जताई जा रही है.
  • असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है.
  • कर्नाटक में भी आंधी-तूफान और बेहद तेज़ हवाओं के चलने की आशंका है.
  • असम और मेघालय के वो इलाके जहां इंसानी आबादी नहीं है, वहां भारी बारिश की आशंका है.
  • विर्दभ के दो इलाकों के लोगों को इस दिन भी लू की मार झेलनी पड़ सकती है.

10 मई:

  • पश्चिम बंगाल के गंगा से सटे इलाकों में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान और बेहद तेज़ हवाओं के चलने की आशंका है.
  • राजस्थान के कुछ जगहों के अलावा विर्दभ के दो इलाकों के लोगों को इस दिन भी लू की मार झेलनी पड़ सकती है.

11 मई

  • कर्नाटक और तमिलनाडु के वो इलाके जहां इंसानी आबादी नहीं है, वहां भारी बारिश होने की आशंका है.
  • राजस्थान और विर्दभ के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है.

12 मई

  • कर्नाटक और तमिलनाडु के वैसे इलाके जहां इंसानी आबादी नहीं है, वहां भारी बारिश होने की आशंका है.
  • राजस्थान और विर्दभ के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
AAP Signals Congress Alliance : भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget