एक्सप्लोरर

India On Pakistan: 'हमेशा पाकिस्तान से सामान्य रिश्ता चाहते हैं लेकिन...', शहबाज शरीफ के बयान पर भारत का पहला रिएक्शन

India on Pakistan: भारत ने पाकिस्तान से सामान्य रिश्ते करने को लेकर जवाब दिया है. हाल ही में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा था कि वो हिंदुस्तान के साथ शांचि से रहने चाहते हैं.

India on Pakistan: भारत ने पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ के शांति वाले बयान पर गुरुवार (19 जनवरी) को जवाब दिया है. इस दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय ने जब तक आतंकवाद खत्म नहीं होता तब तक बातचीत नहीं होगी.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ''हम लोग भी हमेशा पाकिस्तान से सामान्य रिश्ते चाहते हैं, लेकिन इसके लिए आतंकवाद न हो हमेशा से हिंदुस्तान का यह ही मानना रहा है.'' यह जवाब हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के बयान दिया है. हाल ही में उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान ने एक ''सबक'' सीख लिया है और वह भारत के साथ शांति से रहना चाहता है. शरीफ ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पड़ोसियों को बम और गोला-बारूद पर अपने संसाधनों को बर्बाद नहीं करना चाहिए.

शहबाज शरीफ ने क्या कहा था? 
शहबाज शरीफ ने सोमवार (16 जनवरी) को दुबई स्थित अल अरबिया समाचार चैनल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि  भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध कश्मीर मुद्दे तथा पाकिस्तान से उत्पन्न होने वाले सीमा पार आतंकवाद को लेकर तनावपूर्ण रहे हैं.  शरीफ ने कहा, 'भारत के साथ हमारे तीन युद्ध हुए हैं तथा इसने हमारे लोगों के लिए और अधिक दुख, गरीबी और बेरोजगारी ही पैदा की है.'

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरा संदेश है कि आइए हम मेज पर बैठें और कश्मीर जैसे ज्वलंत मुद्दों को हल करने के लिए गंभीर और ईमानदार बातचीत करें.’’

पीएम मोदी को लेकर क्या बोले? 
शहबाज शरीफ ने कहा, 'हमने अपना सबक सीख लिया है और हम शांति से रहना चाहते हैं बशर्ते हम अपनी वास्तविक समस्याओं को हल करने में सक्षम हों. हम गरीबी को कम करना चाहते हैं, समृद्धि प्राप्त करना चाहते हैं और अपने लोगों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार प्रदान करना चाहते हैं. बमों एवं गोला-बारूद पर अपने संसाधनों को बर्बाद नहीं करना चाहते हैं. यही वह संदेश है जो मैं प्रधानमंत्री मोदी को देना चाहता हूं.

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के इंटरव्यू में दी गई टिप्पणियों को देखा है. लेकिन इसके बाद भी पाक पीएमओ की तरफ स्पष्टीकरण दिया गया है. पहले भी बयान आए जो कि अलग- अलग तरह के है.

यह भी पढ़ें- गुजरात दंगों पर BBC की डॉक्यूमेंट्री प्रोपगेंडा, औपनिवेशिक मानसिकता दिखाता है- विदेश मंत्रालय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget