एक्सप्लोरर

भारत अगले साल नवंबर में फिर चांद पर कर सकता है 'सॉफ्ट लैंडिंग' की कोशिश

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "समिति की रिपोर्ट का इंतेजार है. समिति को अगले साल के अंत से पहले मिशन तैयारी के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं."

बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को कहा कि भारत अगले साल संभवत: नवंबर में एक बार फिर चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' का प्रयास कर सकता है. गौरतलब है कि दो महीने पहले सात सितंबर को चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' का देश का प्रयास विफल हो गया था.

इसरो ने सभी प्रक्षेपण यान कार्यक्रमों का दायित्व देखने वाले अग्रणी केंद्र तिरुवनंतपुरम स्थित 'विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र' के निदेशक एस सोमनाथ के नेतृत्व में प्रस्तावित 'चंद्रयान-3' पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की थी.

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी मंथन के बीच शरद पवार से जुड़ी आई है ये खबर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "समिति की रिपोर्ट का इंतेजार है. समिति को अगले साल के अंत से पहले मिशन तैयारी के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं."

उन्होंने कहा, "नवंबर में अच्छा प्रक्षेपण समय है." अंतरिक्ष एजेंसी के सूत्रों ने कहा, "इस बार, रोवर, लैंडर और लैंडिंग अभियानों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा और चंद्रयान-2 में जो खामियां रहीं, उन्हें ठीक किया जाएगा."

इसरो ने बीते सात सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में 'सॉफ्ट लैंडिंग' का प्रयास किया था, लेकिन चांद पर उतरने के क्रम में लैंडर 'विक्रम' का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था. अंतरिक्ष एजेंसी के तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र के निदेशक वी नारायणन के नेतृत्व में वैज्ञानिकों और इसरो के विशेषज्ञों की राष्ट्रीय स्तर की एक समिति ने लैंडर के साथ संपर्क टूटने के कारणों का विश्लेषण किया है.

झारखंड चुनाव: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया-राहुल समेत 40 नाम, प्रियंका का नाम नहीं 

समिति में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र और यू आर राव उपग्रह केंद्र के सदस्य शामिल हैं. इसरो के एक अधिकारी ने कहा, "क्या गलत हुआ, इस बारे में सटीक कारणों पर इस समिति ने काम किया है. उन्होंने विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है और माना जाता है कि यह अंतरिक्ष आयोग को सौंपी जा चुकी है."

अधिकारी ने कहा, "प्रधानमंत्री कार्यालय की अनुमति के बाद इसे सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद है."

फटाफट देखिए अबतक की बड़ी खबरें | ABP News Hindi

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट की गई नौकरी, एअर इंडिया का बड़ा एक्शन
नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट की गई नौकरी, एअर इंडिया का बड़ा एक्शन

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget