एक्सप्लोरर

Centre on Omicron: ओमिक्रोन मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बोले- अन्य देशों की तुलना में भारत की रणनीति बेहतर रही

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि ऐसे समय में जब कई देशों में कोविड के दैनिक मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है, भारत के दैनिक मामले घट रहे हैं.

Centre on Omicron: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कहा कि भारत के कोविड-19 महामारी प्रबंधन और विशेष रूप से ओमिक्रोन के मामलों की हालिया तीव्र वृद्धि के दौरान इसने मजबूत राजनीतिक इच्छा शक्ति, आत्मनिर्भरता, प्रौद्योगिकी संचालित नवोन्मेष और सहयोगी कोशिशों को विश्व के समक्ष मजबूती से प्रदर्शित किया है.

उन्होंने एक वेबिनार में मुख्य भाषण देते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य उपायों की भारत की रणनीतियों ने ओमिक्रोन के मामले तेजी से सामने आने के दौरान कई अन्य देशों की तुलना में वायरस के इस नए स्वरूप का बेहतर प्रबंधन करने में मदद की. 'कोविड-19 से निपटने में भारत के जन स्वास्थ्य उपाय' शीर्षक वाले वेबिनार का आयोजन नीति आयोग और 200 से अधिक गैर सरकारी संगठनों और नागरिक समाज संस्थाओं ने किया था.

भारत के दैनिक मामले घट रहे हैं- स्वास्थ्य मंत्री

मंत्री ने कहा कि ऐसे समय में जब कई देशों में कोविड के दैनिक मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है, भारत के दैनिक मामले घट रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ देश में संक्रमण से उबरने की दर और टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि जांच, संक्रमित का पता लगाने और जीनोम अनुक्रमण, रोकथाम, सामुदायिक निगरानी, घर पर पृथकवास के लिए प्रोटोकॉल और प्रभावी उपचार सहित समय पर किए गए उपायों ने भारत के कोविड-19 प्रबंधन में योगदान दिया है.

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रबंधन और विशेष रूप से ओमिक्रोन के मामलों में हालिया तीव्र वृद्धि के दौरान महामारी प्रबंधन ने "मजबूत राजनीतिक इच्छा शक्ति, आत्मनिर्भरता, प्रौद्योगिकी संचालित नवोन्मेष, साझा लक्ष्यों और सहयोगी कोशिशों को एक समग्र सरकार एवं समग्र समुदाय के जरिए मजबूती से प्रदर्शित किया है."

'एक मुख्य उपलब्धि कोविड टीकों की 1.8 अरब खुराक की आपूर्ति करना है'

नागरिकों की सहयोगी भावना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, "भारत का टीकाकरण अभियान इसकी क्षमताओं और लोगों की शक्ति गवाह है, जिनके बगैर यह सफर और टीकाकरण का यह उच्च कवरेज प्राप्त करना संभव नहीं हो पाता." मंत्री ने कहा, "एक मुख्य उपलब्धि विभिन्न क्षेत्रों में कोविड टीकों की 1.8 अरब खुराक की आपूर्ति करना है." उन्होंने महामारी प्रबंधन में प्रौद्योगिकीय नवोन्मेष का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के प्रौद्योगिकी नवोन्मेष ने देश के टीकाकरण अभियान को गति दी.

मांडविया ने 'वसुधैव कुटुंबकम' और 'शुभ लाभ' के भारतीय दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा, "भारत ने न सिर्फ गुणवत्तापूर्ण और वहनीय टीके उत्पादित किए हैं, बल्कि हमने मानवीय आधारों पर 150 से अधिक देशों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई है. सरकार के वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम की विश्वभर में सराहना की गई है."

जमीनी स्तर पर काम करने वाले सभी संस्थाओं का आभार- स्वास्थ्य मंत्री

मंत्री ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले सभी एनजीओ, हितधारकों और नागरिक समाज संस्थाओं का आभार जताया, जिन्होंने माहामारी के दौरान विभिन्न तरीकों से लोगों को सहयोग करने के लिए समुदायों के बीच अथक कार्य किया. उन्होंने कहा, "मैं समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए उनसे संपर्क करने में आपसे भागीदारी जारी रखने का आग्रह करता हूं."

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के डॉ मार्क एस्पोसितो ने कहा कि महामारी से निपटने में और टीकाकरण अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार की ओर से अपनाए गए समग्र सरकार और समग्र समाज का रुख भविष्य में समान संकट या समान चुनौतियों से निपटने में एक प्रारूप काम करेगा.

ये भी पढ़ें- 

Ukraine Russia War: व्लादिमीर पुतिन की अपने ही लोगों को धमकी, बोले- देशद्रोहियों को कर देंगे ‘खत्म’

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में आसमान से लेकर जमीन तक मौत बरसा रहा रूस, एयरस्ट्राइक में 53 लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?
Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget