एक्सप्लोरर

मालदीव का विदेश मंत्रालय बोला- 'मई तक हो जाएगी भारतीय सैनिकों की वापसी', जानें क्या है भारत का प्लान

India-Maldives: मालदीव सरकार की ओर से दावा किया गया है कि उसके यहां तैनात भारतीय सैनिकों की जगह अब भारतीय सिविलियन ले लेंगे.

India-Maldives Relations: मालदीव के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि भारत द्वीप राष्ट्र से इस साल मई तक अपने सैनिक वापस बुला लेगा. मंत्रालय ने शनिवार (3 फरवरी) को कहा कि भारत मालदीव से अपने सैनिक हटा लेगा. अधिकारियों ने कहा कि हिंद महासागर द्वीपसमूह में तैनात लगभग 80 सैनिकों की जगह भारतीय सिविलियन ले लेंगे. 

मालदीव ने द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित कई मुद्दों पर दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में बनी सहमति का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों का पहला समूह 10 मार्च तक और बाकी 10 मई तक देश से रवाना हो जाएंगे. मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच अगली द्विपक्षीय बैठक फरवरी के आखिरी सप्ताह में माले में होगी.

मानवीय सहायता प्रदान करते हैं भारतीय सैनिक
भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश भारतीय विमानन प्लेटफार्मों के निरंतर संचालन के लिए सहमत हैं. हालांकि, मंत्रालय ने सेना की वापसी को लेकर किसी समय सीमा का उल्लेख नहीं किया. भारत का कहना है कि एक दर्जन चिकित्साकर्मी सहित मालदीव में तैनात भारतीय सैनिक देश के दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों को मानवीय सहायता और चिकित्सा प्रदान करते हैं.

भारत के करीब रहा है मालदीव
वैश्विक शक्तियां हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही हैं. चीन ने मालदीव को अपनी ओर आकर्षित किया है. आमतौर पर यह पड़ोसी देश (मालदीव) भारत के करीब रहा है. नई दिल्ली ने माले को दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान दिया है, जिनका उपयोग ज्यादातर समुद्री निगरानी, खोज और बचाव कार्यों और मेडिकल फैसिलिटी के लिए किया जाता है. भारतीय सैनिक इनके संचालन को मैनेज करते हैं.

भारत-मालदीव के बीच तनाव
पिछले साल मोहम्मद मुइज्जू के मालदीव का राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से इस पड़ोसी देश और भारत के बीच संबंधों में तनाव देखा जा रहा है. मुइज्जू ने अपने चुनावी अभियान में देश की इंडिया फर्स्ट नीति को खत्म करने का वादा किया था. उन्होंने मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों को 15 मार्च तक वापस बुलाने का आह्वान भी किया है.

यह भी पढ़ें- बीजेपी का दावा- मल्लिकार्जुन खरगे ने 'कुत्ते' से की बूथ एजेंट की तुलना, अमित मालवीय बोले- 'दुर्गति होनी तय'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget