एक्सप्लोरर

बीच में खड़ी चीन की दीवार! मालदीव और भारत को अब भी क्यों है एक दूसरे की जरूरत?

India Maldives Tension: मालदीव की 70 फीसदी सैनिकों को भारत ट्रेनिंग देता है. भारत की समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा में हिंद महासागर में मालदीव बड़ी भूमिका निभाता है.

India Maldives Relation: मालदीव ने भारत के खिलाफ बयानबाजी की तो भारत के लोग हुक्का-पानी लेकर मालदीव पर चढ़ बैठे. लोगों ने मालदीव जाने की बुकिंग कैंसल की और उसे खरी-खोटी सुनाया. लोगों ने अपने लक्षद्वीप को मालदीव से बेहतर बताया. फिर मालदीव को भी बैकफुट पर आना पड़ा. वहां मंत्रियों का इस्तीफा लेना पड़ा.

दोनों देशों को एक-दूसरे की जरूरत

राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव तक की नौबत आ गई, लेकिन हकीकत तो ये है कि जिस तरह से भारत के बिना मालदीव का काम नहीं चल सकता है, ठीक उसी तरह से मालदीव की मुखालफत कर भारत को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. आखिर मालदीव में ऐसा क्या है कि दोनों ही देशों को एक दूसरे की सख्त जरूरत है. 

दुनिया के नक्शे पर मालदीव को देखिए. उसके पास जो सबसे बड़ी चीज है, वो है उसकी लोकेशन. मालदीव हिंद महासागर में बसा हुआ देश है और भारत के वेस्ट कोस्ट से महज 300 नॉटिकल मील की दूरी पर बसा हुआ है.

हालांकि ये जहां पर है, वो दुनिया के सबसे प्रचलित व्यापारिक समुद्री रास्तों में से एक है, जिसकी जरूरत भारत ही नहीं दुनिया के तमाम मुल्कों को है, लेकिन भारत के साथ एक और खास चीज है और वो है भारत की समुद्री इलाके की सुरक्षा, जो सीधे तौर पर हिंद महासागर में मालदीव के साथ जुड़ा हुआ है.

मालदीव के सैनिकों को ट्रेंड करता है भारत

यही वजह है कि भारत मालदीव की सुरक्षा के लिए भी उसके सैनिकों की ट्रेनिंग पर पैसे खर्च करता है. एक आंकड़ा बताता है कि मालदीव की सेना की 70 फीसदी ट्रेनिंग भारत ही करवाता है. ये ट्रेनिंग या तो आइलैंड पर होती है या फिर उन्हें इंडिया की मिलिट्री एकेडमी में ट्रेंड किया जाता है. क्योंकि भारत का मानना है कि मालदीव सुरक्षित है तो समंदर में भारत भी सुरक्षित रहेगा.

पिछले 10 साल में भारत ने मालदीव की सेना मालदीवियन नेशनल डिफेंस फोर्स के करीब 1500 जवानों को ट्रेनिंग दी है. हवाई रास्तों के जरिए समंदर पर निगरानी रखने के लिए भारत ने मालदीव की सेना को एयरक्राफ्ट और चॉपर्स तक दिए हैं. मालदीव के जवानों को आईलैंड पर वर्टिकली लैंड करने की ट्रेनिंग भी भारत ने ही दी है. इसके अलावा हिंद महासागर में चल रही गतिविधियों की निगरानी के लिए भारत मालदीव में कोस्टर रडार सिस्टम भी लगाना चाहता है.

भारत की समुद्री सुरक्षा में मालदीव की भूमिका

मालदीव के कुछ नेताओं की उल्टी-सीधी हरकत से भले ही सोशल मीडिया बौखलाया हुआ हो और लोग जी भरकर मालदीव को कोसें, छुट्टियां मनाने वहां न जाएं, लेकिन हकीकत ये है कि फिलहाल तो मालदीव के बिना हिंद महासागर में भारत की स्थिति कमजोर हो सकती है. लिहाजा डिप्लोमेटिक स्तर पर भारत मालदीव के साथ बातचीत करके ही मसले सुलझा रहा है और मालदीव भी यही कर रहा है.

बाकी कहने वाले तो कह सकते हैं कि हम मालदीव के बिना भी हिंद महासागर में मजबूत स्थिति में आ सकते हैं. उनकी बात सच हो भी सकती है, लेकिन जिस तरह से चीन ने हिंद महासागर पर नजर गड़ा रखी है और मालदीव में निवेश के जरिए वो भी वहां पर अपना बेस बनाता जा रहा है, वो हमारे लिए चिंता का सबब है. यही वजह है कि हम या हमारा देश किसी जल्दबाजी में किसी नेता की बयानबाजी में कोई ऐसा कदम नहीं उठा सकता है कि भविष्य के लिए वो नासूर बन जाए.

इंफ्रास्ट्रक्चर का काम भारत करता है

मालदीव को तो हमारी जरूरत है ही, क्योंकि मालदीव जो चावल, दाल, सब्जियां, चिकन, फल और दवाइयां खाता है, वो भारत से ही जाती है. इसके अलावा मालदीव को स्कूल बनाना हो या अस्पताल, घर बनाना हो या पुल, सड़क बनानी हो या एयरपोर्ट, उसके लिए जरूरी सारा साजो सामान जैसे सीमेंट, ईंट और बोल्डर वो सब भारत ही मालदीव को भेजता है.

बाकी तो मालदीव के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक 300 बेड का मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल है, जो भारत ने ही बनवाया है और उसका नाम इंदिरा गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल है. ऐसे में अगर मालदीव भारत से दुश्मनी मोल लेता है तो उसके नागरिकों को हर रोज परेशानियां उठानी पड़ेंगी, जो कोई भी देश नहीं चाहेगा.

ये भी पढ़ें: ये वीरभूमि, तपोभूमि...महाराष्ट्र में रहा 'रामकाल', 2024 की बिसात बिछा बोले पीएम मोदी, धार्मिक स्थलों की सफाई की अपील भी की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget