एक्सप्लोरर

भारत-मालदीव विवाद पर मल्लिकार्जुन खरगे बोले, 'पीएम मोदी हर बात को निजी तौर पर ले लेते हैं'

India Maldives Row: भारत और मालदीव के बीच राजनयिक विवाद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र कर तंज कसा.

India Maldives Relations: भारत और मालदीव के बीच मंगलवार (9 जनवरी) को भी राजनयिक विवाद जारी रहा. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इमोशनल फोबिया क्रिएट करते है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''पीएम नरेंद्र मोदी हर चीज को निजी तौर पर ले रहे हैं. हमें अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते रखने चाहिए. हमें समय के अनुसार कार्य करना चाहिए. मोदी इमोशनल फोबिया क्रिएट करते हैं.'' 

दरअसल, मालदीव के युवा मंत्रालय में उप मंत्री मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम माजिद ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर टिप्पणी की थी. इसके बाद मालदीव सरकार ने तीनों के बयानों से खुद को अलग करते हुए  इन्हें मंत्री पद से निलंबित कर दिया है. 

क्या टिप्पणी की थी?
मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम माजिद ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद उनके खिलाफ टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया था कि इस केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का प्रयास किया जा रहा है. 

मालदीव ने क्या कहा?
मालदीव के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘मालदीव की सरकार विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया मंचों पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों से अवगत है. ये विचार व्यक्तिगत हैं और मालदीव की सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं.’’

राजदूत को किया तलब
भारत ने मालदीव के राजदूत को सोमवार (8 जनवर) को तलब कर पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर कड़ी चिंता व्यक्त की. वहीं मालदीव की सरकार ने भारतीय उच्चायुक्त मुनु मुहावर को कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी सरकार के रुख को प्रदर्शित नहीं करती. 

मामला क्या है?
पीएम मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कहा था कि मैंने स्नॉर्कलिंग की. 

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था, ‘‘जो लोग रोमांचकारी अनुभव लेना चाहते हैं, लक्षद्वीप उनकी सूची में जरूर होना चाहिए. मेरे प्रवास के दौरान मैंने स्नॉर्कलिंग की भी कोशिश की. यह कितना उत्साहजनक अनुभव था.’’

ये भी पढ़ें- मालदीव विवाद पर PM मोदी के समर्थन में उतरे शरद पवार, 'कोई भी दूसरे देश का नेता पीएम के खिलाफ बोलेगा तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget