एक्सप्लोरर

एकजुट, समृद्ध और मजबूत नेपाल का समर्थक है भारत: पीएम मोदी

2015 में नेपाल के नए संविधान के बाद भारत और नेपाल के रिश्तों में तनाव आ गया था. इस संविधान के तहत सात राज्य बनाए गए थे और आरोप है कि इसके जरिए मधेशी समुदाय को हाशिए पर डाल दिया गया.

काठमांडू: नेपाल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत एकजुट, समृद्ध और मजबूत नेपाल का समर्थक है. मोदी ने कहा, ‘‘भारत एक एकजुट, समृद्ध और मजबूत नेपाल का समर्थन करता है.’’ वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने कहा कि नेपाल की इच्छा द्विपक्षीय भरोसे पर मजबूत संबंध बनाने की है ताकि यह कभी-कभार होने वाले किसी मतभेद से प्रभावित नहीं हो जो पड़ोसियों के बीच स्वभाविक है.’’

2015 में नेपाल के नए संविधान के बाद भारत और नेपाल के रिश्तों में तनाव आ गया था. इस संविधान के तहत सात राज्य बनाए गए थे और आरोप है कि इसके जरिए मधेशी समुदाय को हाशिए पर डाल दिया गया. प्रधानमंत्री ओली अपने बयान में इसी तरफ इशारा कर रहे थे. बहुसंख्यक मधेसी भारतीय मूल के हैं और तराई में रहते हैं.

नया संविधान बनने के बाद सितंबर 2015 से फरवरी 2016 के बीच छह महीने तक लंबा आंदोलन चला था. ओली के पहले कार्यकाल में हुए उस आंदोलन में 50 से अधिक लोग मारे गये थे. ओली ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और मैंने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर वार्ता पूरी कर ली है. यह बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई.’’उन्होंने कहा कि दोनों देश सभी मामलों को 19 सितंबर तक सुलझाने पर राजी हुए हैं. 19 सितंबर नेपाल का संविधान दिवस है.

ओली ने कहा, ‘‘हम अपने रिश्तों को समानता, परस्पर भरोसे, सम्मान और लाभ के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पड़ोसी देशों के बीच संबंध अन्य के मुकाबले अलग होते हैं. हमारी विदेश नीति में पड़ोसी को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है.’’

इस पर मोदी ने कहा कि साल 2014 में सत्ता संभालने के बाद यह उनकी तीसरी नेपाल यात्रा है और यह नेपाल के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने को लेकर उनकी सरकार की गहरी प्रतिबद्धता दिखाता है.

पीएम मोदी ने कहा कि वह चारों तरफ से स्थल से घिरे नेपाल को जल-थल संपर्क वाला देश बनाने के लिए ओली के विचार का समर्थन करते हैं. मोदी ने कहा, ‘‘हमने दोनों देशों के बीच कृषि, अंतर्देशीय जलमार्ग और रेलवे में हुई पहलों पर चर्चा की. इससे दोनों देशों के लोगों के बीच परस्पर संपर्क बढ़ेगा. अंतर्देशीय जलमार्ग में हमारा सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है.’’

मोदी ने नेपाल में 2015 में नया संविधान लागू होने के बाद लगातार तीन सफल चुनावों की सराहना की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget