एक्सप्लोरर

PM मोदी बोले- निवेश के लिहाज से भारत सबसे बेहतर देश, आर्थिक क्षेत्र में किए गए हैं दूरगामी सुधार

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत निवेश के लिहाज से सर्वाधक अनुकूल देश है. महामारी ने दुनिया को दिखाया है कि ग्लोबल सप्लाई चेन के विकास का फैसला सिर्फ लागत के आधार पर नहीं लिया जाना चाहिए.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया में निवेश के लिए सबसे बेहतर स्थान है. उन्होंने कहा कि कंपनियां निवेश के लिए जिस तरह का भरोसा और नीतियों में अनुकूलता चाहतीं हैं वह सब भारत में उपलब्ध है.

मोदी ने वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिए अमेरिका-भारत रणनीतिक भागीदारी मंच को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की तरफ से सुधारों की दिशा में उठाए गए कदमों और कोयला, खनन, रेलवे समेत विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों का जिक्र किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक और विविधता वाला देश है और हाल के महीनों में दूरगामी सुधार किए गए हैं. मंच का पांच दिवसीय सम्मेलन 31 अगस्त से शुरू हुआ. इसका विषय ‘अमेरिका-भारत के सामने मौजूद नई चुनौतियां’ है.

निवेश के लिए सबसे अनुकूल देश प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत निवेश के लिहाज से सर्वाधक अनुकूल देश है. उन्होंने कहा, ‘‘महामारी ने दुनिया को दिखाया है कि ग्लोबल सप्लाई चेन के विकास का फैसला सिर्फ लागत के आधार पर नहीं लिया जाना चाहिए. वे भरोसे पर भी आधारित होने चाहिए. कंपनियां अब भौगोलिक क्षेत्र की सामर्थ्य के साथ ही विश्वसनीयता और नीतिगत स्थायित्व पर भी विचार कर रही हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ऐसी जगह है, जहां ये सभी विशेषताएं हैं. इन्हें देखते हुए भारत विदेशी निवेश के लिए सबसे अनुकूल स्थलों में से एक के रूप में उभर रहा है. चाहे अमेरिका हो या खाड़ी देश, चाहे यूरोप हो या आस्ट्रेलिया- दुनिया हम पर विश्वास करती है. इस साल हमें 20 अरब डॉलर का विदेशी निवेश प्रवाह हासिल हुआ है.’’

भारत में FDI बढ़ा प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में एफडीआई 2019 में 20 प्रतिशत बढ़ा है, वो भी तब जब वैश्विक एफडीआई में एक प्रतिशत की गिरावट आई है और ये हमारी एफडीआई व्यवस्था की सफलता को दिखाता है. उनकी सरकार ने कारोबार को आसान बनाने और लालफीताशाही को कम करने के लिए दूरगामी सुधार किए हैं.

कर व्यवस्था में सुधार का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत एक पारदर्शी और विश्वसनीय कर व्यवस्था की पेशकश करता है. हमारी व्यवस्था ईमानदार करदाताओं को प्रोत्साहित करती है और समर्थन देती है. हमारा जीएसटी एक एकीकृत, पूर्ण रूप से आईटी सक्षम अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत को दुनिया में सबसे कम कर वाला देश बनाने और नई विनिर्माण इकाइयों को प्रोत्साहन देने पर काम हो रहा है. नागरिकों की सहायता के लिहाज से अनिवार्य ई-प्लेटफॉर्म आधारित ‘फेसलेस एसेसमेंट’ एक दूरगामी कदम साबित होगा. करदाता चार्टर भी इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है.’’

भारत में अवसरों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आगे का रास्ता अवसरों से भरा हुआ है. ये अवसर सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में मौजूद हैं. हाल में कोयला, खनन, रेलवे, रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों को खोल दिया गया है. भारत में मौजूद चुनौतियों के लिए आपके पास एक ऐसी सरकार है, जो नतीजे देने में भरोसा करती है. इस सरकार के लिए सुगम जीवनशैली उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितना कारोबारी सुगमता.’’

युवा आबादी का जिक्र कोविड-19 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में नयी सोच की जरूरत है जो मानव-केंद्रित हो. भारत ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए रिकॉर्ड समय में अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर यही काम किया है.

मोदी ने कहा, ‘‘भारत में रिकॉर्ड समय में चिकित्सा संबंधी बुनियादी अवसंरचना को काफी तेजी से बढ़ा दिया गया है. चाहे वे कोविड अस्पताल हों, आईसीयू की व्यापक क्षमता हो... जनवरी में सिर्फ एक टेस्टिंग लैब थी, जबकि अब हमारे पास देशभर में लगभग 1600 लैब हैं.’’ युवा आबादी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप एक युवा देश की ओर देख रहे हैं, जिसकी 65 प्रतिशत जनसंख्या की उम्र 35 वर्ष से कम है. आप एक आकांक्षी देश की ओर देख रहे हैं, जिसने खुद को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का फैसला किया है.’’

मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का उल्लेख करते हुये कहा कि यह स्थानीय को वैश्विक से मिलाता है. उन्होंने कहा ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मतलब भारत को एक निष्क्रिय बाजार से वैश्विक मूल्य श्रृंखला में एक सक्रिय विनिर्माण केंद्र में बदलना है.

ये भी पढ़ें- India-US रणनीतिक साझेदारी फोरम: PM मोदी बोले- कोरोना हेल्थ और इकॉनोमिक सिस्टम की परीक्षा ले रहा है चीन से तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- मुझे पूरा यकीन है कूटनीतिक दायरे में समाधान निकलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
‘कॉमर्शियल जहाज को निशाना न बनाएं’, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को समझा दिया
‘कॉमर्शियल जहाज पर बंद करें अटैक’, जयशंकर का ईरान के विदेश मंत्री को फोन
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget