एक्सप्लोरर

आखिर कैसे मिला टकला को पासपोर्ट, सरकार पता लगाने में जुटी है: विदेश मंत्रालय

अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के सहयोगी फारुक टकला की गिरफ्तारी के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह दुबई में अपने मिशन से यह पता करने में जुटा है कि टकला ने कैसे पासपोर्ट हासिल कर लिया और उसका नवीकरण भी करा लिया.

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के सहयोगी फारुक टकला की गिरफ्तारी के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह दुबई में अपने मिशन से यह पता करने में जुटा है कि टकला ने कैसे पासपोर्ट हासिल कर लिया और उसका नवीकरण भी करा लिया. संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित कर लाये जाने के बाद सीबीआई ने टकला को गिरफ्तार किया था.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा,"हम दुबई में अपने मिशन से पता लगा रहे हैं. यह बिल्कुल ही स्पष्ट है कि वह भगोड़ा है जो भारत सरकार के लिए वांछित है. हमने संयुक्त अरब अमीरात की सरकार के साथ यह सूचना साझा की थी और हम उसके साथ इस मामले पर आगे बढ़ रहे थे. संयुक्त अरब अमीरात के प्रशासन ने उसे प्रत्यर्पित कर दिया."

जब कुमार से इस खबर के बारे में पूछा गया कि किसी केंद्रीय मंत्री के दखल के चलते उसे पासपोर्ट मिला तब उन्होंने कहा कि वह अटकलबाजी नहीं करना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि पासपोर्ट जारी करने और उसके नवीकरण की कुछ प्रक्रिया है. मंत्रालय इसका ब्योरा जुटाएगा कि कब टकला ने आवेदन दिया था और कब उसका पासपोर्ट नवीनीकृत किया गया. फारुक टकला के नाम से चर्चित मोहम्मद फारुक दुबई से यहां पहुंचा था और जब वह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आव्रजन काउंटर पर था तब उसे सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया.

आखिर कैसे मिला टकला को पासपोर्ट, सरकार पता लगाने में जुटी है: विदेश मंत्रालय

रेड कॉर्नर नोटिस जारी था इंटरपोल ने 1995 में टकला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. जानकारी के मुताबिक, फारूक बम धमाके के वक्त मुंबई में नहीं था लोकिन धमाकों से पहले दुबई में धमाकों की साजिश रचने के लिए जो मीटिंग हुई थी उसमें वो भी शामिल था. सीबीआई के अनुसार इस मीटिंग के बाद पाकिस्तान ट्रेनिंग के लिए भेजे गए बम कांड के गुनाहगारों के रहने, खाने से लेकर आने-जाने का सारा इंतजाम फारुक ने ही किया था.

दाऊद का दाहिना हाथ फारूक को दाऊद का दाहिना हाथ माना जाता है. वो पिछले 25 सालों से दुबई और दूसरे देशों में दाऊद का काम संभाल रहा था और वहां बड़े बिजनेसमैन के तौर पर जाना जाता था. बम धमाकों के बाद से फारूक डी गैंग का काम देखता था. फारूक ने ही ट्रेनिंग लेने पाकिस्तान जा रहे आतंकियों को बिना इमिग्रेशन (पासपोर्ट पर ठप्पा) पाकिस्तान में दाखिल किया और वहां से दुबई भेजा. इसके लिए आईएसआई ने मदद की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget