एक्सप्लोरर

तिलमिलाये 'दुश्मन' के इस नापाक उलाहने पर भारतीय सेना ने गिनाए पाक के पाप

पाकिस्तान, भारत की तरफ से किए जाने वाले वार से इतना तिलमिला गया है कि उसके डीजीएमओ ने शांति बहाल करने के लिए भारत के डीजीएमओ को फोन किया. मगर बदले में भारतीय डीजीएमओ ने पाकिस्तान को उसके सभी करतूतों का हिसाब दे दिया.

नई दिल्ली: सरहद पर भारत और पाकिस्तान की बीच तल्खियां गहरा गई हैं. कल भारत ने पाकिस्तान के चार जवानों से भरी एक नाव को तबाह कर दिया था. इससे तिलमिलाकर पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ते हुए फायरिंग की. इससे भारत का एक जवान शहीद हो गया और एक बच्ची की जान चली गई.

पाकिस्तान, भारत की तरफ से किए जाने वाले वार से इतना तिलमिला गया है कि उसके डीजीएमओ ने शांति बहाल करने के लिए भारत के डीजीएमओ को फोन किया. मगर बदले में भारतीय डीजीएमओ ने पाकिस्तान को उसके सभी करतूतों का हिसाब दे दिया.

घुसपैठ की कोशिश हुई नाकाम

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नजदीक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर है जहां नीलम नदी बहती है. पाकिस्तानी सेना के जवान उसी नीलम नदी में नाव पर बैठकर भारत के खिलाफ घात लगाए हुए थे. सीमा पर पहरा दे रहे भारतीय जवानों को जब पाकिस्तानी जवानों की हरकतें संदिग्ध लगी तो उन्होंने पाकिस्तानी नाव पर हमला बोल दिया. नाव धमाके के साथ उड़ गई और नाव पर सवार चार पाकिस्तानी जवान नदी में डूबकर मर गए.

पाकिस्तान ने किया युद्ध विराम का उल्लंघन

पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान पर भारत की ओर से ये सबसे बड़ी चोट थी. पाकिस्तान इस चोट से तिलमिला गया और उसी तिलमिलाहट में जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर युद्ध विराम का उल्लंघन करके फायरिंग की.

राजौरी के भिंबर गली सेक्टर में सबसे ज्यादा संघर्ष देखा गया. बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे भारतीय जवान मुद्दसर अहमद पाकिस्तानी फायरिंग में शहीद हो गए. पाकिस्तान की फायरिंग फिर भी नहीं रूकी और पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी ने एक 9 साल की बच्ची सजदा की मौत हो गई.

तिलमिलाये 'दुश्मन' के इस नापाक उलाहने पर भारतीय सेना ने गिनाए पाक के पाप

भारत की कार्रवाई से तिलमिलाया पाकिस्तान

पाकिस्तानी फायरिंग का भारतीय जवानों ने जबर्दस्त जवाब दिया तो पाकिस्तान को बैकफुट पर आना पड़ा. पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस मेजर जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने भारत के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट को फोन कर के शांति बहाल करने की अपील की.

पाकिस्तान के डीजीएमओ ने कहा, ''आपके जवानों ने पाकिस्तानी आर्मी को निशाना बनाया जिससे पाकिस्तान के चार जवानों की मौत हो गई.''

पाकिस्तान के इस नापाक उलाहने पर ए के भट्ट ने कहा, ''बॉर्डर पर जो भी युद्ध विराम का उल्लंघन हो रहा है वो आप लोग (पाकिस्तान) कर रहे हैं. भारतीय सेना सिर्फ उसका माकूल जवाब दे रही है. भारत ने फायरिंग तब की जब आपकी तरफ (पाकिस्तान) से हथियारबंद घुसपैठिए एलओसी पर पाकिस्तानी पोस्ट से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे. आपको पहले भी बताया जा चुका है कि घुसपैठ को पाकिस्तान से समर्थन दिया जा रहा है. इससे लाइन ऑफ कंट्रोल पर शांति में खलल पड़ रही है. पाकिस्तानी आर्मी के समर्थन से स्नाइपर्स भारतीय जवानों को निशाना बना रहे हैं. अपनी सुरक्षा के लिए भारतीय सेना माकूल जवाब देने के लिए स्वतंत्र है.''

हैरानी की बात ये है कि पाकिस्तानी डीजीएमओ जब भारतीय डीजीएमओ से शांति के लिए बात कर रहे थे तब भी पाकिस्तान की ओर से फायरिंग बंद नहीं हुई थी.

राजौरी में पाकिस्तानी फायरिंग का असर इतना ज्यादा था कि स्कूलों को बंद करना पड़ा. फायरिंग में जख्मी 2 लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा.

तिलमिलाये 'दुश्मन' के इस नापाक उलाहने पर भारतीय सेना ने गिनाए पाक के पाप

भिंबर में शहीद मुद्द्सर के बंकर में पाकिस्तान के मोर्टार शेल आकर गिरा जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान बच नहीं पाई. इस साल पाकिस्तान से अघोषित लड़ाई में मुद्दसर 42वें शहीद बने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘किसकी क्या भूमिका रही’, चंदा चोरी पर चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, जानें ट्रस्ट का पहला रिएक्शन
‘किसकी क्या भूमिका रही’, चंदा चोरी पर चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, जानें ट्रस्ट का पहला रिएक्शन
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget