एक्सप्लोरर

लॉकडाउन का असर: देश में फ्यूल की मांग 46% हुई कम, 2007 के बाद सबसे कम खपत

देश में पेट्रोल की बिक्री अप्रैल में पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 60.6 फीसदी कम हुई है. वहीं डीजल की खपत 55.6 फीसदी कम हुई है.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी से निपटने के चलते पिछले डेढ़ महीने से पूरा देश लॉकडाउन है. व्यापार से लेकर ट्रांसपोर्ट तक सबकुछ बंद है. ऐसे में पेट्रोल-डीजल की खपत कम होना लाजमी है. पिछले साल अप्रैल की तुलना में इस साल फ्यूल की खपत 45.8 फीसदी कम हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल अप्रैल में 9.93 मिलियन टन फ्यूल की खपत हुई है, जो साल 2007 के बाद सबसे कम है.

एक साल पहले की तुलना में पेट्रोल की बिक्री 60.6 फीसदी घटकर 0.97 मिलियन टन रही. वहीं डीजल की खपत 3.25 मिलियन टन हुई, जो पिछले साल की तुलना में 55.6 फीसदी कम है.

देश में स्टेट फ्यूल रिटेलर्स ने अप्रैल के पहले दो हफ्तों में पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी कम फ्यूल बेचा. हालांकि रसोई गैस (एलपीजी) की बिक्री लगभग 12.1 फीसदी बढ़कर 2.13 मिलियन टन हुई. वहीं नेफ्था की बिक्री 9.5 फीसदी घटकर 0.86 मिलियन टन रह गई. राज्य-खुदरा विक्रेताओं ने अप्रैल के पहले हफ्ते में 21 फीसदी ज्यादा एलपीजी बेची. सरकार लॉकडाउन में मदद करने के लिए गरीबों को फ्री रसोई गैस सिलेंडर दे रही है.

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि देश की वार्षिक ईंधन खपत 2020 की में 5.6 प्रतिशत घट जाएगी. बता दें, देश में 25 मार्च से लॉकडाउन है. इस दौरान सरकारी या जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही लॉकडाउन में छूट है. तीसरे चरण में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है.

हाल ही में केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क यानी एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया है. हालांकि एक राहत की बात है कि इस भार को ग्राहकों पर नहीं डाला गया है. तेल कंपनियां इस बोझ को वहन कर रही हैं. नहीं, सरकार ने ग्राहकों को राहत नहीं दी है बल्कि जो राहत मिल सकती थी उसे छीन लिया है. अगर सरकार इस एक्साइज ड्यूटी को नहीं बढ़ाती तो पेट्रोल-डीजल 10 रुपये से ज्यादा सस्ता मिल सकता था.

ये भी पढ़ें- पता है आपको? सरकार उत्पाद शुल्क नहीं बढ़ाती तो 10 रुपये से ज्यादा सस्ता मिलता पेट्रोल-डीजल दुनिया में पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स भारत में, 69 फीसदी वसूला जाता है टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget