एक्सप्लोरर

भारत की पहली कोराना मरीज दोबारा वायरस से हुईं संक्रमित, फिलहाल ठीक है तबीयत

महिला पढ़ाई के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रही थी. इस दौरान उनके सैंपल की जांच की गई. आरटी-पीसीआर में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. फिलहाल महिला घर में हैं और तबीयत ठीक है.

त्रिशूर: भारत की पहली कोरोना रोगी एक बार फिर वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी. त्रिशूर की डीएमओ डॉक्टर केजे रीना ने बताया, 'वह कोविड-19 की चपेट में आ गई हैं. उनकी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि एंटीजन रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया. उनमें लक्षण दिखाई नहीं दिये.'

रीना ने कहा कि महिला पढ़ाई के लिए नई दिल्ली जाने की तैयारी कर रही थी. इस दौरान उसके नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई. डॉक्टर ने कहा कि महिला फिलहाल घर में है और 'उसकी तबीयत ठीक है.'

गौरतलब है कि 30 जनवरी 2020 को वुहान विश्वविद्यालय की मेडिकल की थर्ड ईयर की छात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं. सेमेस्टर ब्रेक के बाद घर लौटने के बाद वह देश की पहली कोविड-19 रोगी बन गई थी.

त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करीब तीन सप्ताह के इलाज के बाद दो बार उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई. इसके साथ ही संक्रमण से उसके उबरने की पुष्टि हुई और 20 फरवरी 2020 को उसे छुट्टी दे दी गई.

केरल में कोरोना की स्थिति

केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7798 नए मामले सामने आए और महामारी से 100 और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 30 लाख 73 हजार 134 हो गए और मृतकों की संख्या 14 हजार 686 पर पहुंच गई.

त्रिशूर में संक्रमण के 1092, कोझिकोड में 780 और कोल्लम में 774 नए मामले सामने आए. स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण की दर 9.14 फीसदी है.

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार राज्य में सभी गर्भवती महिलाओं को टीका देने के लिए अभियान चलाएगी. जॉर्ज ने कहा, “अब तक राज्य में 1 करोड़ 59 लाख 6 हजार 153 लोगों को टीका दिया जा चुका है जिसमें से 1 करोड़ 16 लाख 31 हजार 528 लोगों को पहली खुराक और 42 लाख 74 हजार 625 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है.”

मंत्री ने कहा, “राज्य की 30 फीसदी से ज्यादा आबादी को टीका दिया जा चुका है.” इस बीच, सोमवार को 11 हजार 447 लोग ठीक हो गए जिसके बाद स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 29 लाख 46 हजार 870 हो गई. राज्य में अभी 1 लाख 11 हजार 93 मरीज उपचाराधीन हैं.

कोरोना की तीसरी लहर का जिक्र करते हुए क्या कुछ बोले पीएम मोदी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget