एक्सप्लोरर

Indian Students in Canada: कनाडा में भारतीय छात्रों के साथ हो रही धोखाधड़ी पर भारत ने जताई चिंता, उच्चायुक्त संजय वर्मा ने किया सावधान

Canada में छात्रों के साथ ठगी को लेकर भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने आगाह किया है. उन्होंने भारतीय समुदाय से संदिग्ध ट्रैक रिकॉर्ड वाले कॉलेजों का पता लगाने का आह्वान भी किया है.

Indian Students Being Defrauded in Canada: भारत ने कनाडा में धोखाधड़ी का शिकार हो रहे भारतीय छात्रों को लेकर चिंता जताई है. कनाडा में भारत के नए उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने गुरुवार (29 दिसंबर) को कहा, ''यह बड़ा मुद्दा है, जिस पर हमें विचार करना चाहिए.'' वह ओटावा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. 

भारत की ओर से कहा गया है कि कनाडा में संदिग्ध ट्रैक रिकॉर्ड वाले निजी विश्वविद्यालयों में दाखिला दिलाने के नाम पर भर्ती एजेंट भारतीय छात्रों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं. उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने भारतीय समुदाय से ऐसे संस्थानों के खिलाफ मुखर होने के लिए कहा है ताकि दाखिला लेने जा रहे छात्रों को पहले से आगाह किया जा सके. 

'धोखा देने वाले एजेंटों को किया गया चिन्हित'

भारतीय उच्चायुक्त वर्मा ने कहा कि भारत में तथ्यात्मक रूप से गलत नैरेटिव बनाया जा रहा है और देश से आने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को धोखा दिया जाता है. वर्मा ने कहा कि ऐसे कॉलेजों में दाखिला दिलाने वाले विशेष लोगों को चिन्हित किया गया है. उच्चायुक्त ने कहा कि ओंटारियो और क्यूबेक प्रांतों में भारतीय छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. 

उच्चायुक्त वर्मा ने भारतीय समुदाय से आह्वान किया कि वह कॉलेजों में एडमिशन कराने जा रहे भारतीय छात्रों के साथ सही जानकारी साझा करे और उन संस्थानों की साख का पता लगाया जाए, जिनमें भारतीय छात्र पढ़ने के लिए जाने वाले हैं.

छात्रों को फुसलाने का आरोप

पिछले हफ्ते कैनेडियन इमिग्रेशन लॉयर्स एसोसिएशन के सह-संस्थापक रवि जैन ने कहा था कि दाखिला दिलाने वाले एजेंट छात्रों को स्थायी निवास के लिए भी वादा करते हैं. उन्होंने कहा था, ''वादे किए जा रहे है कि बड़ी आसानी से ये छात्र ग्रेजुएट हो सकेंगे और स्थायी निवासी बन जाएंगे लेकिन अगर आने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों की तादाद और उन्हें की जाने वाली आम पेशकश देखें जोकि कनाडाई अनुभव वर्ग है तो वहां सभी को रखने के लिए कमरा उपलब्ध नहीं है.''

अक्टूबर में सीबीसी न्यूज ने भी इस मुद्दे पर एक जांच निष्कर्ष निकाला था, जिसमें कहा गया था कि कनाडा में पोस्ट सेकेंडरी एजुकेशन और यहां जीवन बनाने का वादा कर छात्रों को फुसलाया जा रहा है. हर वर्ष हजारों की संख्या में विदेशी छात्र यहां आ रहे हैं.

उच्चायुक्त वर्मा ने दो लाख चालीस हजार भारतीय छात्रों की ओर इशारा करते हुए कहा कि कनाडा ने वास्तविक शैक्षिक अवसरों की पेशकश की है. साथ ही उन्होंने भर्ती एजेंटों के नकारात्मक असर के खिलाफ चेतावनी दी. उन्होंने कहा, ''हम नहीं चाहते हैं कि यह कहानी किसी तरह से कलंकित हो.''

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी मां हीराबेन के अंतिम संस्कार के ठीक बाद सरकारी कार्यक्रमों में हुए शामिल, नेताओं ने जताया शोक | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget